18 मैच 97 बल्लेबाजों का शिकार, कौन हैं हर्ष दुबे? जिन्हें इंडिया A में पहली बार मिला मौका

Harsh Dubey: हर्ष दुबे को पहली बार भारतीय A टीम में मौका मिला है। वह अपनी शानदार गेंदबाजी से चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींच चुके हैं।

Cricket (8)

Harsh Dubey: कहते हैं सब्र का फल मीठा होता है। किसी भी बड़े मुकाम पर पहुंचने के लिए इंसान को लगातार मेहनत करते रहना चाहिए। क्योंकि सफलता कब दरवाजे पर दस्तक दे दे कहा नहीं जा सकता। महाराष्ट्र में जन्में 22 साल के स्टार गेंदबाज हर्ष दुबे भी कुछ ऐसी ही उम्मीदों के साथ लगातार घरेलू टूर्नामेंट में परिश्रम कर रहे थे। हालांकि 16 मई को मेहनत का इनाम उन्हें मिल ही गया, जब युवा खिलाड़ी को इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय A टीम में चुना गया। हर्ष पहली बार भारतीय A टीम में चुने गए हैं। ऐसे में आइए नजर डालते हैं हर्ष के शानदार प्रदर्शन पर।

विज्ञापन

कौन हैं हर्ष दुबे?

इंडिया ए की इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी गई टीम में एक नया नाम सबका ध्यान खींच रहा है। हर्ष दुबे 22 साल के इस लेफ्ट आर्म स्पिनर ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबको हैरान कर दिया है। महाराष्ट्र के पुणे में जन्मे हर्ष दुबे ने दिसंबर 2022 में रणजी ट्रॉफी से फर्स्ट क्लास क्रिकेट की शुरुआत की थी। सिर्फ तीन सीजन में ही उन्होंने अपनी गेंदबाजी से ऐसा जादू चलाया कि सेलेक्टर्स भी उनकी प्रतिभा को नजरअंदाज नहीं कर पाए।

विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी 2024-25 का सीजन हर्ष के लिए बेहद खास रहा। उन्होंने इस सीजन में 69 विकेट लेकर नया रिकॉर्ड बना दिया और विदर्भ को रणजी खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया। हर्ष अब तक 18 फर्स्ट क्लास मैचों में कुल 97 विकेट ले चुके हैं।

सनराजर्स हैदराबाद की टीम में हाल ही में उनकी एंट्री हुई है, जिससे उनका आत्मविश्वास और बढ़ा है। हर्ष दुबे की मेहनत और टैलेंट, उन्हें भारतीय क्रिकेट का अगला स्टार बना सकती है। अब सबकी नजरें उनके इंग्लैंड दौरे के प्रदर्शन पर टिकी हैं।

विज्ञापन

इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया-A का स्क्वॉड

अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), ध्रुव जुरेल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, करुण नायर, नीतीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, ईशान किशन, मानव सुथार, तनुष कोटियां, मुकेश कुमार, आकाश दीप, हर्षित राणा, अंशुल कम्बोज, खलील अहमद, ऋतुराज गायकवाड़, सरफराज खान, तुषार देशपांडे, हर्ष दुबे, शुभमन गिल और साई सुदर्शन (दोनों दूसरे मैच से उपलब्ध होंगे)।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ