Harry Brook: इंग्लैंड क्रिकेट टीम इन दिनों न्यूजीलैंड दौरे पर हैं, जहां पर 3 मैच की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच 28 नवंबर से खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने कमाल कर दिया। उन्होंने भारत के उभरते हुए बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को पीछे छोड़ दिया। हैरी ब्रूक ने टेस्ट में नया कीर्तिमान रच दिया है।
हैरी ब्रूक का कमाल
हैरी ब्रूक ने इंग्लैंड के लिए बतौर सलामी बल्लेबाज कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 163 गेंदों में 132 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 10 चौके और 2 छक्के अपने नाम किए। इस पारी की बदौलत ब्रूक ने टेस्ट में यशस्वी जायसवाल को पछाड़ दिया। दरअसल इस पारी के बाद टेस्ट में उनका औसत 60.67 हो गया, जबकि इस मैच से पहले ब्रूक का औसत 56.79 था। उन्हें लगभग 4 की औसत का फायदा मिला है। वहीं यशस्वी जायसवाल का टेस्ट में औसत 58.07 है। जायसवाल औसत के मामले में अब ब्रूक से पीछे हो गए हैं।
जायसवाल ने खेले हैं 15 टेस्ट मैच
जायसवाल ने अब तक खेले गए 15 टेस्ट मैच में 58.07 की औसत के साथ 1568 रनों को अपने नाम किया है। उन्होंने अब तक 4 शतक के अलावा 8 अर्धशतक अपने नाम किए हैं। जबकि ब्रूक ने अब तक खेले गए 22 टेस्ट मैच में
इंग्लैंड का पलटवार
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 91 ओवर में 348 रन बनाए थे। केन विलियमसन ने 197 गेंदों में 93 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा ग्लेन फिलिप्स ने 87 गेंदों में 58 रनों की पारी खेली थी।
वहीं इंग्लैंड ने भी धमाकेदार पलटवार किया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 74 ओवर में 319/5 रन बना लिए हैं। हैरी ब्रूक के अलावा ओली पोप ने 77 रनों का योगदान दिया। जबकि बेन डकेट ने 46 रनों की पारी खेली थी। वहीं बेन स्टोक्स 76 गेंदों में 37 रन बनाकर नाबाद हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: इन 3 फ्लॉप खिलाड़ियों पर हुई पैसों की बरसात, क्या फ्रेंचाइजियों से हो गई गलती?
संबंधित खबरें
स्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
12 mins agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
26 mins agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
38 mins ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
1 hr agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
1 hr agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
2 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
2 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
3 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines