IPL 2025 से पहले 2 साल के लिए बैन होगा स्टार खिलाड़ी! सामने आई बड़ी वजह

IPL 2025: आईपीएल 2025 से पहले स्टार खिलाड़ी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस खिलाड़ी के ऊपर दो साल का बैन लगने वाला है।

ipl (3)

IPL 2025: आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। पहला मैच आरसीबी बनाम केकेआर के बीच खेला जाएगा। हालांकि सीजन से पहले इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी हैरी ब्रूक ने अपना नाम आईपीएल से वापस ले लिया है। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने करोड़ों रुपये में अपने दल का हिस्सा बनाया था। हालांकि अब इसका परिणाम उन्हें भुगतना पड़ेगा और वह 2 साल के लिए बैन हो जाएंगे।

विज्ञापन

2 साल का बैन झेलेगा ये खिलाड़ी

दिल्ली कैपिटल्स ने हैरी ब्रूक को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन अब उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपना नाम आगामी सीजन से वापस ले लिया है। अब ब्रूक को आईपीएल से 2 साल के लिए बैन कर दिया जाएगा। आईपीएल 2025 से पहले बीसीसीआई ने कुछ नियम बनाए थे, जिसमें बताया गया था कि आईपीएल से नाम वापस लेने वाले खिलाड़ियों को बैन कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

आईपीएल द्वारा शुरू किए गए नियम के मुताबिक कोई भी खिलाड़ी जो ऑक्शन में खुद को रजिस्टर करता है और नीलामी में चुने जाने के बाद अपना नाम वापस लेता है तो ऐसे में उसे 2 साल के लिए आईपीएल से बैन कर दिया जाएगा। हालांकि खिलाड़ी को अगर मेडिकल कंडीशन और चोट लगी है तो उस खिलाड़ी पर बैन नहीं लगाया जाएगा। लेकिन ब्रूक ने निजी कारणों से अपना नाम वापस ले लिया है। ऐसे में नियम के मुताबिक उन्हें 2 साल का बैन झेलना पड़ेगा।

हैरी ब्रूक ने क्या कहा?

ब्रूक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी एक बयान में कहा कि ये समय इंग्लैंड क्रिकेट के लिए अहम है और मैं आगामी सीजन के लिए पूरी तरह से तैयार होना चाहता हूं। मुझे अपने करियर के अब तक के बीजी शेड्यूल के बाद रिचार्ज होने के लिए समय चाहिए। मैं जानता हूं कि हर कोई इसे नहीं समझेगा और मैं इसकी उम्मीद भी नहीं करता। मुझे वही करना है जो मुझे सही लगता है। अपने देश के लिए खेलना मेरी पहली प्राथमिकता है। मैं इसपर ही फोकस कर रहा हूं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ