IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच महिला विश्व कप 2025 में 5 अक्टूबर को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में मुकाबला खेला गया. मुकाबले को भारत ने 88 रनों से जीत लिया. जीत के बाद हरमनप्रीत कौर ने बड़ा दिया है. उन्होंने अपने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की है. हरमन ने बताया आखिरकरार मैच टीम इंडिया ने कैसे जीता? भारतीय खिलाड़ियों की उन्होंने जमकर तारीफ की है.
मैच के बाद कप्तान का बड़ा बयान
मैच के बाद हरमनप्रीत कौर ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि बहुत खुशी हुई, हम सबके लिए बहुत अहम मैच था और मुझे यकीन है कि घर पर भी सभी खुश होंगे. हमारी गेंदबाज़ी शानदार रही। क्रांति ने वाकई अच्छी गेंदबाज़ी की, वो लाजवाब थी और रेणुका ने उसे सफलता दिलाने में मदद की. हमने कई मौके बनाए, बदकिस्मती से हमने उन्हें गंवा दिया, लेकिन आखिर में जब आप जीतते हैं तो आपको खुशी होती है. ये बल्लेबाजी के लिए आसान पिच नहीं थी, हम ज्यादा देर तक बल्लेबाजी करना चाहते थे और देखना चाहते थे कि हम कितने रन बना सकते हैं.
उन्होंने आगे कहा कि बस इसी लय के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं. अब हम भारत वापस जा रहे हैं, हम जानते हैं कि वहां की पिचें कैसी होती हैं, हम संयोजन देखेंगे और देखेंगे कि हमें किस टीम के साथ खेलना है.
ये भी पढ़ें: करोड़ों के मालिक हैं John Cena और AJ Styles, जानिए WWE Crown Jewel 2025 से पहले दोनों की नेटवर्थ
ऐसा था मैच का हाल
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान 43 ओवर में 159 रनों पर सिमट गई. भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन हरलीन देओल ने बनाए. उन्होंने 46 रन बनाए थे. वहीं गेंदबाजी में क्रांति गौड़ और दीप्ति शर्मा ने झंडे गाड़े. दोनों ने 3-3 विकेट लेकर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी.
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
6 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines