Harmanpreet Kaur on Smriti Mandhna: दुबई में खेले जा रहे महिला एशिया कप 2026 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने लगातार दो शानदार जीत के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. थाईलैंड को 94 रनों से रौंदने के बाद भारत ने अपने दूसरे ग्रुप स्टेज मुकाबले में हांगकांग के खिलाफ 137 रनों की एतिहासिक जीत दर्ज की. यह महिला टी20 इंटरनेशनल में भारत की दूसरी सबसे बड़ी जीत है.
भारत की इस जीत की हीरो स्टार ओपनर स्मृति मंधाना रहीं, जिन्होंने मैच में 64 गेंदों पर 124 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इस शानदार जीत के बाद कप्तान हरमनप्रीत ने टीम के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की और अपने खिलाड़ियों की तारीफ की. इसके साथ ही उन्होंने 5 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले हाई वोल्टेज मुकाबले को लेकर भी बड़ा बयान दिया है.
मैच के बाद क्या बोलीं हरमनप्रीत कौर?
भारतीय टीम ने थाईलैंड के खिलाफ शानदार जीत के साथ महिला एशिया कप में अपने अभियान का आगाज किया था. हालांकि, उस मैच में टीम की बल्लेबाजी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही थी. लेकिन दूसरे मैच में टीम की बल्लेबाजी अलग ही अंदाज में नजर आई. हांगकांग पर एकतरफा जीत दर्ज करने के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बल्लेबाजों के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि टीम इस मुकाबले में खासतौर पर मध्यक्रम के बल्लेबाजों को परिस्थितियों में खेलने का मौका देना चाहती थी.
हरमनप्रीत ने कहा, “मैं अच्छी चीजों से शुरुआत करना चाहती हूं. स्मृति और शेफाली ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की. हम चाहते थे कि मिडिल ऑर्डर के खिलाड़ी भी बल्लेबाजी करें, ताकि उन्हें यहां की परिस्थितियों के हिसाब से ढलने का मौका मिले.” उन्होंने आगे कहा कि “हमें यहां की परिस्थितियों का ज्यादा अनुभव नहीं है, इसलिए जरूरी है कि खिलाड़ी विकेट पर समय बिताएं और इन हालात के अनुकूल खुद को ढालें. एक टीम के तौर पर हमने इस मैच में वही हासिल किया, जो हम चाहते थे.”
पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर कही ये बात
टीम इंडिया अपने तीसरे और आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी. यह हाई वोल्टेज मुकाबला शनिवार, 5 सितंबर को खेला जाना है. इस अहम मैच से पहले कप्तान हरमनप्रीत ने प्लेइंग इलेवन को लेकर भी बड़ा बयान दिया है.
पाकिस्तान के खिलाफ अगले मुकाबले को लेकर हरमनप्रीत ने कहा कि, “मुझे लगता है कि टीम लगभग तय है. लेकिन हमारे पास अंतिम फैसला करने के लिए अभी एक दिन का समय बचा है कि क्या हम कोई बदलाव करना चाहते हैं या किसी और खिलाड़ी को जिम्मेदारी देना चाहते हैं.” उन्होंने संकेत दिए हैं कि जरूरत पड़ने पर प्लेइंग 11 में बदलाव किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें- दलीप ट्रॉफी के फाइनल में नहीं खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी समेत ये 3 स्टार खिलाड़ी? कोच गौतम गंभीर करेंगे अंतिम फैसला
‘मैं शुक्रगुजार हूं कि ये खिलाड़ी मेरे देश के लिए खेलते हैं’
हांगकांग के खिलाफ भारत की जीत में स्मृति मंधाना ने अपने बेहतरीन बल्लेबाजी से तो दीप्ति शर्मा ने गेंदबाजी से अहम भूमिका निभाई. दोनों खिलाड़ियों के योगदान की कप्तान हरमनप्रीत ने खुलकर तारीफ की. हरमनप्रीत ने कहा कि कप्तान के तौर पर वह खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कि उन्हें ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कप्तानी करने का मौका मिल रहा है.
उन्होंने कहा, “एक कप्तान के तौर पर मैं शुक्रगुजार हूं कि ये खिलाड़ी मेरे देश के लिए खेलते हैं. उनकी कप्तानी करना मेरे लिए हमेशा एक शानदार अनुभव होता है. स्मृति जैसी खिलाड़ी को रन बनाते और टीम के लिए जरूरी पारी खेलते देखना अच्छा लगता है. जब भी टीम को जरूरत होती है, दीप्ति कड़ी मेहनत करती रहती है और उसे फिर से जरूरी विकेट लेते देखना बहुत अच्छा लगता है.”
ये भी पढ़ें- 12 छक्के-8 चौके, 281+ का स्ट्राइक रेट… दासुन शनाका ने CPL में मचाया तहलका, सिर्फ 39 गेंदों में तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
5 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
7 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
8 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
9 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
10 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
10 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines