Harmanpreet Kaur: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला विश्व कप 2025 का सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया था. इस मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर ली. भारत ने 5 विकेट से ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराया. हार के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर भावुक हो गईं और सपोर्ट स्टाफ के साथ गले मिलकर रोने लगीं, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
हार के बाद भावुक हुईं हरमनप्रीत कौर
हार के बाद हरमनप्रीत कौर भावुक हो गईं और डग आउट में बैठकर भारतीय सपोर्ट स्टाफ और खिलाड़ियों के साथ गले लगकर रोने लगीं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. हरमनप्रीत की कप्तानी में भारतीय टीम पहली बार वनडे विश्व कप का फाइनल खेलेगी. इसलिए अपने देश को फाइनल में पहुंचता देख भारतीय कप्तान भावुक हो गईं. अब भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 नवंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.
बल्ले से भी दिखाया दम
हरमनप्रीत कौर ने बल्ले से रंग जमाया और 88 गेंदों में 89 रनों की पारी खेली. उन्होंने 10 चौके के अलावा 2 छक्के अपने नाम किए. उन्होंने 141.18 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की. हालांकि वह शतक बनाने से चूक गईं. लेकिन उनके आउट होने के बाद जोमिमा रोड्रिग्स क्रीज पर डटी रहीं और उन्होंने शतकीय पारी खेलकर भारत को फाइनल का टिकट कटाने में मदद की.
ये भी पढ़ें: IND-W vs AUS-W: सेमीफाइनल में आज हुई बारिश, तो भी टीम इंडिया के लिए नो टेंशन! जानिए क्या कहते हैं नियम
ऐसा था मैच का हाल
ऑस्ट्रेलिया ने 49.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 338/10 रन बनाए थे. फीबी लिचफील्ड ने 93 गेंदों में 119 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा उन्होंने 17 चौके के अलावा 3 छक्के अपने नाम किए थे.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 48.3 ओवर में 341 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. हरमनप्रीत के अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने 134 गेंदों में 127 रन बनाए थे. उन्होंने 14 चौके भी अपने नाम किए.
ये भी पढ़ें: क्रिकेट को वो ‘खूनी’ हथियार, जिसने ले ली 17 वर्षीय क्रिकेटर की जान, टीम इंडिया भी करती है इस्तेमाल
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
1 hr agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
3 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
4 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
5 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
12 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
12 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
12 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
13 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
14 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines