WPL 2025: हरमनप्रीत कौर का बड़ा करिश्मा, बनीं ऐसा करने वाली दूसरी भारतीय

Harmanpreet Kaur: वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 में हरमनप्रीत कौर ने शानदार प्रदर्शन किया। उनके नाम एक बड़ा कारनामा दर्ज हुआ।

harman preet kaur

Harmanpreet Kaur: वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 का आगाज 14 फरवरी से हो चुका है। टूर्नामेंट का दूसरा मैच दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था। इस मैच को दिल्ली ने 2 विकेट से अपने नाम कर लिया और टूर्नामेंट में शानदार आगाज भी किया। मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभाल रही हरमनप्रीत कौर ने इस मैच में बड़ा कीर्तिमान रचा। वह महिला टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी भी बन गईं।

विज्ञापन

हरमनप्रीत कौर का बड़ा कारनामा

इस मैच में हरमनप्रीत कौर ने 22 गेंदों में शानदार 42 रनों की पारी खेली। हरमन के बल्ले से इस दौरान 4 चौके के अलावा 3 छक्के भी निकले। इस पारी की मदद से उन्होंने महिला टी-20 क्रिकेट में अपने 8 हजार रन भी पूरे कर लिए। वह महिला टी-20 क्रिकेट में ऐसा करने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी बन गईं। हरमनप्रीत से पहले स्मृति मंधाना ने महिला टी-20 क्रिकेट में 8 हजार रन पूरे किए हैं। लेकिन अब इस फेहरिस्त में हरमनप्रीत का भी नाम शामिल हो गया।

विज्ञापन

आखिरी गेंद पर आया मैच का नतीजा

15 फरवरी को दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 19.1 ओवर में 164/10 रन बनाए थे। टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली। सलामी बल्लेबाज यास्तिका भाटिया 11 और हेले मैथ्यूज 0 रन पर पवेलियन लौट गईं। इसके अलावा नेट सेवियर ब्रंट ने 59 गेंदों में 80 रनों की शानदार पारी खेली।

उन्होंने 13 चौके भी जड़े। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर मुकाबला जीत लिया। दिल्ली की ओर से शेफाली वर्मा ने 18 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली। उनके अलावा निकी प्रसाद ने 33 गेंदों में 35 रनों की शानदार पारी खेलकर दिल्ली की मैच में वापसी कराई। दिल्ली को आखिरी 2 गेंद में 2 रन बनाने थे। क्रीज पर बल्लेबाजी करने उतरी अरुधंती रेड्डी ने 1 गेंदों में 2 रन बनाकर मुकाबला दिल्ली की झोली में डाल दिया।

विज्ञापन

करियर पर एक नजर

भारत के लिए हरमनप्रीत ने 6 टेस्ट मैच खेलते हुए 200 रन बनाए हैं। इसके अलावा 141 वनडे मैच में उन्होंने 37.28 की औसत के साथ 3803 रन बनाए हैं। इसके अलावा 178 टी-20 इंटरनेशनल मैच में 29.17 की औसत के साथ भारतीय कप्तान ने 3589 रन बनाए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ