NZ vs PAK: 'लोग हमें हारते हुए देखने का इंतजार करते हैं...' करारी हार के बाद हारिस रऊफ का फूटा गुस्सा

Haris Rauf: 18 मार्च को खेले गए दूसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को हरा दिया। हार के बाद हारिस रऊफ ने एक बयान दिया, जो चर्चा में आ गया।

PAK vs NZ
विज्ञापन

Haris Rauf: पाकिस्तान क्रिकेट टीम को जीत नसीब हुए कई सप्ताह बीत चुके हैं। पाकिस्तान ने हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी खराब प्रदर्शन किया था। अब टीम का निराशाजनक प्रदर्शन न्यूजीलैंड में भी जारी है, जहां पर 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। पहले मैच में मिली शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान को दूसरा मैच भी गंवाना पड़ा। हार के बाद हारिस रऊफ ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने आलोचकों को करारा जवाब दिया है।

हारिस रऊफ ने की बोलती बंद

हारिस रऊफ ने इस मैच में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा विकेट झटके। उन्होंने 3 ओवर में 20 रन खर्च कर 2 विकेट अपने नाम किए। इसके बाद उन्होंने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए कहा कि पाकिस्तान में खिलाड़ियों की आलोचना करना अब आम बात हो गई है।

विज्ञापन

ये युवा खिलाड़ी हैं जिन्हें मौका दिया गया है। अगर आप बाकी टीमों को देखें तो युवाओं को पूरी आजादी दी गई है। उन्हें 10-15 मैच दिए जाते हैं। जब आप पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हैं, तो आपको संघर्ष करना पड़ता है। यह कहने की जरूरत नहीं है। यह अब पाकिस्तान में आम बात हो गई है। लोग हमें हारते हुए देखने का इंतजार कर रहे हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम लगातार 2 हार के साथ अब न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज हारने की कागार पर है। क्योंकि कीवी टीम सीरीज में 2-0 से आगे चल रही है।

विज्ञापन

ऐसा था मैच का हाल

बारिश की वजह से न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेला गया दूसरा मुकाबला 15 ओवर का कर दिया गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 15 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए थे। पाक की ओर से सबसे ज्यादा रन कप्तान सलमान अली आगा ने बनाए। जिनके बल्ले से 28 गेंदों में 46 रन निकले थे। उनके अलावा शादाब खान ने 14 गेंदों में 26 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने 13.1 ओवर में जीत हासिल कर ली। कीवी टीम की ओर से टिम सीफर्ट ने 22 गेंदों में 45 और फिन एलन ने 16 गेंदों में 38 रन बनाकर मुकाबला न्यूजीलैंड के लिए एकतरफा बना दिया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ