Australia vs Pakistan: पाकिस्तान ने अपने नए कप्तान मोहम्मद रिजवान की अगुवाई में ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर बड़ा करिश्मा कर दिखाया। मेन इन ग्रीन ने 22 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई धरती पर 2-1 से वनडे सीरीज अपने नाम की। इस सीरीज में हारिस रऊफ ने कमाल का प्रदर्शन किया और शोएब अख्तर के 22 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। अब हारिस रऊफ का बड़ा कीर्तिमान चर्चा का विषय बन चुका है।
हारिस ने शोएब अख्तर की बराबरी की
हारिस रऊफ ने पूरी सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने दूसरे मैच में पांच विकेट झटके थे और प्लेयर ऑफ द मैच भी बने थे। वहीं दूसरे मैच में उन्होंने 2 अहम विकेट चटकाए। सीरीज में उन्होंने 10 विकेट अपने नाम किए और प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब अपने नाम करते हुए शोएब अख्तर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। दरअसल हारिस ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर वनडे सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने वाले दूसरे पाकिस्तानी गेंदबाज बन गए। इससे पहले ये रिकॉर्ड शोएब के नाम था, जिन्होंने साल 2002 में ऐसा कारनामा किया था।
कंगारुओं के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में वनडे में सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने वाले पाकिस्तानी गेंदबाज
2002 – शोएब अख्तर
2024 – हारिस रऊफ*
आखिरी 10 सालों में वनडे में ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर POTS अवॉर्ड जीतने वाले विदेशी खिलाड़ी
हारिस रऊफ (2024)*
एमएस धोनी (2019)
डेविड मिलर (2018)
जो रूट (2018)
रोहित शर्मा (2016)
ऐसा था मैच का हाल
पाकिस्तान ने आखिरी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया और एकतरफा जीत हासिल कर ली। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 31.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए थे। टीम की ओर से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। सबसे ज्यादा रन सीन एबॉट ने बनाए थे। उन्होंने 41 गेंदों में 30 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने 143/2 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। सलामी बल्लेबाज के रूप में सईम अयूब ने 42 और अब्दुल्लाह शफीक ने 37 रन बनाए थे। जबकि बाबर आजम ने नाबाद 28 और रिजवान ने 30 रनों की पारी खेलकर पाकिस्तान को 8 विकेट से मुकाबला जिता दिया।
यह भी पढ़ें: Champions Trophy 2025: टीम इंडिया पाकिस्तान जाएगी या नहीं? BCCI ने सुनाया फाइनल फैसला
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
2 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
3 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
4 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
4 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
4 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
5 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
6 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
7 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines