हारिस रऊफ का ऑस्ट्रेलिया में बड़ा कीर्तिमान, शोएब अख्तर की बराबरी कर तोड़ दी कंगारुओं की कमर

Australia vs Pakistan: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में पाकिस्तान ने कमाल करते हुए सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। हारिस रऊफ ने इस मैच में शोएब अख्तर के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

Haris Rauf (2)

Australia vs Pakistan: पाकिस्तान ने अपने नए कप्तान मोहम्मद रिजवान की अगुवाई में ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर बड़ा करिश्मा कर दिखाया। मेन इन ग्रीन ने 22 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई धरती पर 2-1 से वनडे सीरीज अपने नाम की। इस सीरीज में हारिस रऊफ ने कमाल का प्रदर्शन किया और शोएब अख्तर के 22 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। अब हारिस रऊफ का बड़ा कीर्तिमान चर्चा का विषय बन चुका है।

विज्ञापन

हारिस ने शोएब अख्तर की बराबरी की

हारिस रऊफ ने पूरी सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने दूसरे मैच में पांच विकेट झटके थे और प्लेयर ऑफ द मैच भी बने थे। वहीं दूसरे मैच में उन्होंने 2 अहम विकेट चटकाए। सीरीज में उन्होंने 10 विकेट अपने नाम किए और प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब अपने नाम करते हुए शोएब अख्तर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। दरअसल हारिस ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर वनडे सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने वाले दूसरे पाकिस्तानी गेंदबाज बन गए। इससे पहले ये रिकॉर्ड शोएब के नाम था, जिन्होंने साल 2002 में ऐसा कारनामा किया था।

विज्ञापन

कंगारुओं के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में वनडे में सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने वाले पाकिस्तानी गेंदबाज

2002 – शोएब अख्तर
2024 – हारिस रऊफ*

आखिरी 10 सालों में वनडे में ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर POTS अवॉर्ड जीतने वाले विदेशी खिलाड़ी

हारिस रऊफ (2024)*
एमएस धोनी (2019)
डेविड मिलर (2018)
जो रूट (2018)
रोहित शर्मा (2016)

विज्ञापन

ऐसा था मैच का हाल

पाकिस्तान ने आखिरी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया और एकतरफा जीत हासिल कर ली। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 31.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए थे। टीम की ओर से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। सबसे ज्यादा रन सीन एबॉट ने बनाए थे। उन्होंने 41 गेंदों में 30 रन बनाए।  वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने 143/2 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। सलामी बल्लेबाज के रूप में सईम अयूब ने 42 और अब्दुल्लाह शफीक ने 37 रन बनाए थे। जबकि बाबर आजम ने नाबाद 28 और रिजवान ने 30 रनों की पारी खेलकर पाकिस्तान को 8 विकेट से मुकाबला जिता दिया।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ