MI Vs GT: IPL 2024 के 5वें मुकाबले में रविवार को रोमांच की हद पार हो गई। दिन के दूसरे मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 6 रन से हराया। एक समय मुंबई के लिए जीत काफी आसान लग रही थी, लेकिन फिर फ्रेंचाइजी के नए नवेले कप्तान के ओवर कॉन्फिडेंस और कुछ गलत फैसलों ने कमजोर नजर आने वाली गुजरात टाइटंस को जीत दिला दी।
हार्दिक ने लुटा दिए रन
मुंबई इंडियन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। लंबे समय बाद क्रिकेट में वापसी करने वाले हार्दिक पांड्या ने खुद पहला ओवर करने का फैसला लिया। इस ओवर में गुजरात की सलामी जोड़ी ने 11 रन बना दिए। दूसरे ओवर में वुड ने मुंबई की वापसी कराई और सिर्फ 7 रन खर्च किए। इस बीच ओवर कॉन्फिडेंस से भरे हुए पांड्या ने तीसरे ओवर किया और 9 रन खर्च कर दिए। चौथे ओवर में हार्दिक ने जसप्रीत बुमराह को गेंद थमाई। बुमराह ने इस ओवर में सिर्फ 4 रन दिए। हार्दिक को शुरुआत से ही गुजरात पर दबाव बनाना था, लेकिन वह अपने ओवर निकालने में लगे रहे।
1 विकेट तक नहीं ले पाए हार्दिक
रविवार को मुंबई ने 7 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। ऐसे में टीम के पास हार्दिक से बेहतर गेंदबाजी विकल्प मौजूद थे, लेकिन हार्दिक ने उन्हें इस्तेमाल नहीं करते हुए खुद ही 3 ओवर किए। इन 3 ओवर में हार्दिक को सफलता तो एक भी नहीं मिली और उन्होंने 10 की इकॉनमी से 30 रन भी लुटा दिए। ऐसे में गुजरात को एक बड़ा लक्ष्य बनाने का मौका मिल गया। अगर हार्दिक कुछ रन बचा लेते तो शायद मुंबई इस मैच को जीत भी सकती थी। मुंबई को सिर्फ 6 रन से हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा भी मैच के दौरान हार्दिक द्वारा लिए गए कई फैसलों की काफी आलोचना हो रही है।
बल्ले से भी फेल रहे हार्दिक
गेंदबाजी में फेल होने के बाद हार्दिक बल्ले से भी कोई खास कमाल नहीं कर सके। टॉप ऑर्डर से मिली अच्छी शुरुआत के बाद भी वह मैच फिनिश करने में नाकाम रहे। उन्होंने 4 गेंदों पर 11 रन बनाए। इस दौरान मुंबई के कप्तान ने 1 चौका और 1 छक्का लगाया। हार्दिक को अगर मैच खत्म करना था तो उन्हें क्रीज पर टिककर बल्लेबाजी करने की जरूरत थी, लेकिन वह बड़े शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: रोहित समझाते रहे, पांड्या इग्नोर करते गए, हार के बाद हिटमैन ने लगाई हार्दिक को फटकार
ये भी पढ़ें: IPL 2024: MI की मुट्ठी में थी जीत! हार्दिक की इस एक गलती ने जीता हुआ मैच हराया
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
52 mins agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines