Hardik Natasa Divorce Rumours: हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक के तलाक की खबरें काफी समय से चल रही हैं, लेकिन अभी तक न हार्दिक और न ही नताशा की तरफ से तलाक को लेकर कुछ बोला गया है। जहां एक तरफ हार्दिक पांड्या टी20 विश्व कप 2024 में धमाल मचा रहे थे, वहीं दूसरी तरफ उनके तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही थी। वहीं अब नताशा का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है, जिसमें नताशा बेटे अगस्त्य को लेकर एयर पोर्ट पर स्पॉट हुई। वीडियो सामने आने के बाद तलाक की खबरों ने एक बार फिर से तूल पकड़ लिया है।
इंस्टाग्राम पर नताशा की लेटेस्ट तस्वीरें वायरल
नताशा ने इंस्टाग्राम पर कुछ लेटेस्ट तस्वीरें भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों में नताशा का अपने बैग को पैक करते हुए पल को साझा किया है। इसके साथ ही फोटो पर नताशा ने घर और फ्लाइट का इमोजी भी लगाया है। इसके साथ नताशा ने फोटो पर लिखा यह साल का वह समय है।
नताशा की इस पोस्ट के बाद उनको अपने बेटे अगस्त्य के साथ एयर पोर्ट पर देखा गया। वीडियो में हार्दिक को छोड़कर सिर्फ नताशा और उनका बेटा अगस्त्य दिख रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर ये सवाल उठने लगा है कि आखिर हार्दिक को छोड़कर बेटे अगस्त्य को लेकर नताशा कहां जा रही है। जबकि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नताशा बेटे को लेकर अपने देश सर्बिया जा रही हैं।
श्रीलंका दौरे की तैयारी में हार्दिक
टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले हार्दिक पांड्या अब श्रीलंका दौरे की तैयारी में हैं। इस दौरे पर खेली जाने वाली टी20 सीरीज में हार्दिक को टीम इंडिया का कप्तान बनाया जा सकता है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर पांड्या को कप्तान बनाने के पक्ष में नहीं है। हालांकि अभी तक श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान नहीं हुआ है।
ये भी पढ़ें;- IND vs SL: महज एक सीरीज के बाद ही इन 2 खिलाड़ियों की Team India से हो सकती है छुट्टी
ये भी पढ़ें;- Video: श्रीलंका दौरे के लिए T20I में टीम इंडिया का कप्तान कौन? 1 जगह, 3 दावेदार
संबंधित खबरें
IND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
58 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
11 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
12 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines