Hardik Pandya Message To Nitish Kumar Reddy: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पिछले 7-8 महीनों से काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक हार्दिक चर्चा का विषय बने रहे हैं। फिलहाल हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के साथ श्रीलंका के दौरे पर हैं, इस बीच पांड्या को लेकर सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार खिलाड़ी ने एक बड़ा खुलासा किया है। जिसके बाद फिर से पांड्या को लेकर बातचीत शुरू हो गई है।
हार्दिक का मैसेज देख दंग रह गया था ये युवा
आईपीएल 2024 में जहां एक तरफ हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने कमाल का प्रदर्शन किया था। अब नीतीश रेड्डी ने ईएसपीएन से बातचीत करते हुए बताया कि कैसे वे हार्दिक का मैसेज देखकर हैरान रह गए थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: फिटनेस नहीं! इसलिए हार्दिक पांड्या को कप्तानी से हटाया; पूर्व दिग्गज का बड़ा खुलासा
नीतीश का कहना है कि विश्व कप 2024 में बिजी रहने के बीच हार्दिक भाई ने मुझे मैसेज किया, जिसको देखकर मैं हैरान रह गया था। उन्होंने लिखा था कि मैं मैदान पर जिस ऊर्जा के साथ खेल रहा हूं वो काफी शानदार है, खेल का सम्मान करते रहो। हम बहुत जल्द बात करेंगे। आईपीएल के तुरंत बाद विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में बिजी होने के बावजूद हार्दिक ने नीतीश को मैसेज किया, जिसने नीतीश को भी चौंका दिया।
आईपीएल 2024 के बुरे दौर को भुलाकर हार्दिक ने टी20 विश्व कप 2024 में कमाल का प्रदर्शन किया। खासकर फाइनल मैच में जिस तरह ने पांड्या आखिरी ओवर डाला था उसके बाद से हर कोई हार्दिक का गुणगान करने लगा था। हार्दिक का ये शानदार प्रदर्शन उन लोगों के मुंह पर तमाचा था जो आईपीएल 2024 के दौरान पांड्या को उनके बुरे दौर में सपोर्ट करने की बजाय ट्रोल कर रहे थे।
ये भी पढ़ें:- हार्दिक पांड्या ने नताशा की पोस्ट पर किए ये कमेंट, क्रुणाल पांड्या का भी आया पैगाम
ये भी पढ़ें:- 8 गेंद में लगातार 8 बार स्टंप को किया हिट, खाते में आए बस 3 विकेट; क्रिकेट में नहीं सुना होगा ऐसा ‘चमत्कार’
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
24 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines