Hardik Pandya: टीम इंडिया इस समय चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी में लगी हुई है। इस आईसीसी टूर्नामेंट से पहले इंग्लैंड के खिलाफ लिमिटेड ओवर की सीरीज खेली जाएगी। टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे और 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज से पहले हार्दिक पांड्या के लिए अच्छी खबर सामने नहीं आ रही है। बीसीसीआई उन्हें एक और बड़ा झटका दे सकती है।
बीसीसीआई ले सकता है ये बड़ा फैसला
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अभी तक टीम इंडिया का ऐलान नहीं हुआ है। ICC के नियम के अनुसार, सभी हिस्सा लेने वाली टीमों को 12 जनवरी तक अपने अपने स्क्वाड का ऐलान करना है। हालांकि टीम में एक-दो बदलाव हो सकते हैं। उम्मीद की जा रही है कि इस तारीख तक बीसीसीआई टीम इंडिया का ऐलान कर सकती है।
यह तय माना जा रहा है कि रोहित शर्मा ही इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं। लेकिन टीम का उपकप्तान कौन होगा,इसको लेकर लगातार मीडिया रिपोर्ट्स सामने आ रही है। Indian Express ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि वनडे टीम की उपकप्तानी जसप्रीत बुमराह को मिल सकती है।
नहीं मिली थी टी20 टीम की कप्तानी
इससे पहले हार्दिक पांड्या टी20 फॉर्मेट में भी टीम इंडिया की कप्तानी कर चुके हैं। माना जा रहा था कि रोहित शर्मा इस फॉर्मेट को छोड़ेंगे तो कप्तान हार्दिक पांड्या होंगे। लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में जब रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इस फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया तो नया कप्तान सूर्यकुमार यादव को बना दिया गया था। ऐसे में अगर अब जसप्रीत बुमराह को टीम का उपकप्तान बना दिया जाता है तो ये हार्दिक के लिए एक झटके से कम नहीं होगा। इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में उपकप्तानी शुभमन गिल को सौंपी गई थी। हालांकि इस सीरीज में हार्दिक पांड्या ने अपना नाम वापस लिया।
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
10 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines