Hardik Pandya: भारत और पाकिस्तान के बीच बॉर्डर पर तनाव बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पड़ोसी मुल्क की तरफ से देश के कई हिस्सों में हमले करने की नाकामयाब कोशिश की गई है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान को अब तक मुंहतोड़ जवाब दिया है। सेना ने पड़ोसी मुल्क के कई ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराया है। बॉर्डर पर टेंशन की स्थिति को देखते हुए आईपीएल 2025 को भी एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस बीच, मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभाल रहे हार्दिक पांड्या का पहला रिएक्शन सामने आया है। हार्दिक ने बॉर्डर पर कमान संभाले हुए जाबांजों को जमकर तारीफ की है।
हार्दिक का पहला रिएक्शन वायरल
हार्दिक पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, “जो साहस और त्याग हमारी आर्म्ड फोर्सेज ने दिखाया है उस पर हमको गर्व है और इसके लिए हम उनके हमेशा आभारी रहेंगे। हमारी सुरक्षा करने और हमारे देश में हर किसी को सेफ रखने के लिए आप लोगों को बहुत-बहुत शुक्रिया।” गौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेले जाने वाले मैच को धर्मशाला से अहमदाबाद शिफ्ट कर दिया गया था।
हालांकि, पाकिस्तान द्वारा देश के कई शहरों में अटैक किए जाने के बाद बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 को एक हफ्ते के लिए स्थगित करने का फैसला लिया। पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में चल रहे मैच को अचानक से रोक दिया गया था। इसके बाद आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल खुद दर्शकों से स्टेडियम के बाहर जाने की अपील करते हुए दिखाई दिए थे।
कोहली ने भी की भारतीय सेना की तारीफ
विराट कोहली ने भी भारतीय सेना के लिए अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, “”हम एकजुटता के साथ आर्म्ड फोर्सेज के साथ खड़े हैं और उन्हें इस मुश्किल समय में देश की सुरक्षा करने के लिए सलाम ठोकता चाहते हैं। हम अपने हीरोज की बहादुरी और इस महान देश के लिए उनके और उनकी फैमिली द्वारा किए गए इस त्याग के हमेशा ऋणी रहेंगे। जय हिंद।”
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
10 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines