Hardik Pandya: 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला गया था। मुंबई ने सीजन का पहला मैच घर पर यानी वानखेड़े स्टेडियम में खेला। हालांकि पांच बार की विजेता मुंबई को 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस को सीजन की चौथी हार मिली। हालांकि मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या मैच हारकर भी इतिहास रच गए। वह ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने हैं।
हार्दिक पांड्या ने रचा इतिहास
हार्दिक पांड्या ने आरसीबी के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की थी। भले ही हार्दिक की टीम को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा। लेकिन स्टार खिलाड़ी ने इतिहास रच दिया। हार्दिक टी-20 क्रिकेट में 5 हजार से ज्यादा रन बनाने के अलावा 200 विकेट झटकने वाले खिलाड़ी पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। हार्दिक से पहले ये कारनामा किसी भी भारतीय खिलाड़ी ने नहीं किया था। वह ऐसा कारनामा करने वाले पहले और फिलहाल इकलौते खिलाड़ी हैं। टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने और सबसे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा रवि बोपारा के नाम है। उन्होंने अपने टी-20 करियर में 9,486 रन बनाने के अलावा 291 विकेट चटकाए हैं।
आरसीबी के खिलाफ हार्दिक ने किया कमाल
आरसीबी के खिलाफ हार्दिक पांड्या ने कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने 15 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान हार्दिक ने 3 चौके के अलावा 4 छक्के अपने नाम किए। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में भी कमाल किया। उन्होंने 4 ओवर में 45 रन खर्च कर 2 विकेट अपने नाम किए थे।
टी-20 में 5 हजार से अधिक रन और 200 से ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी
| खिलाड़ी का नाम | रन (कुल) | विकेट (कुल) | देश |
|---|---|---|---|
| रवि बोपारा | 9,486 | 291 | इंग्लैंड |
| समीट पटेल | 6,673 | 352 | इंग्लैंड |
| शेन वाटसन | 8,821 | 216 | ऑस्ट्रेलिया |
| मोहम्मद हफीज | 7,946 | 202 | पाकिस्तान |
| डेनियल क्रिश्चियन | 5,848 | 281 | ऑस्ट्रेलिया |
| ड्वेन ब्रावो | 6,970 | 631 | वेस्ट इंडीज |
| कीरोन पोलार्ड | 13,537 | 326 | वेस्ट इंडीज |
| शाकिब अल हसन | 7,438 | 492 | बांगलादेश |
| मोइन अली | 7,140 | 245 | इंग्लैंड |
| मोहम्मद नबी | 6,135 | 369 | अफगानिस्तान |
| आंद्रे रसल | 9,018 | 470 | वेस्ट इंडीज |
| हार्दिक पांड्या | 5,432 | 200 | भारत |
यह भी पढ़ें: IPL 2025: RCB के खिलाफ मिली हार के बाद फूटा हार्दिक पांड्या का गुस्सा, बताया किस वजह से मिली हार
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
19 mins agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
1 hr ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
2 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
3 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
4 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
4 hrs agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
5 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines