MI vs RCB: मैच हारकर भी इतिहास रच गए हार्दिक पांड्या, बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या ने आरसीबी के खिलाफ इतिहास रचा है। हालांकि पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस को आरसीबी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

IPL 2025 (94)

Hardik Pandya: 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला गया था। मुंबई ने सीजन का पहला मैच घर पर यानी वानखेड़े स्टेडियम में खेला। हालांकि पांच बार की विजेता मुंबई को 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस को सीजन की चौथी हार मिली। हालांकि मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या मैच हारकर भी इतिहास रच गए। वह ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने हैं।

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या ने रचा इतिहास

हार्दिक पांड्या ने आरसीबी के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की थी। भले ही हार्दिक की टीम को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा। लेकिन स्टार खिलाड़ी ने इतिहास रच दिया। हार्दिक टी-20 क्रिकेट में 5 हजार से ज्यादा रन बनाने के अलावा 200 विकेट झटकने वाले खिलाड़ी पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। हार्दिक से पहले ये कारनामा किसी भी भारतीय खिलाड़ी ने नहीं किया था। वह ऐसा कारनामा करने वाले पहले और फिलहाल इकलौते खिलाड़ी हैं। टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने और सबसे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा रवि बोपारा के नाम है। उन्होंने अपने टी-20 करियर में 9,486 रन बनाने  के अलावा 291 विकेट चटकाए हैं।

विज्ञापन

आरसीबी के खिलाफ हार्दिक ने किया कमाल

आरसीबी के खिलाफ हार्दिक पांड्या ने कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने 15 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान हार्दिक ने 3 चौके के अलावा 4 छक्के अपने नाम किए। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में भी कमाल किया। उन्होंने 4 ओवर में 45 रन खर्च कर 2 विकेट अपने नाम किए थे।

टी-20 में 5 हजार से अधिक रन और 200 से ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी का नाम रन (कुल) विकेट (कुल) देश
रवि बोपारा 9,486 291 इंग्लैंड
समीट पटेल 6,673 352 इंग्लैंड
शेन वाटसन 8,821 216 ऑस्ट्रेलिया
मोहम्मद हफीज 7,946 202 पाकिस्तान
डेनियल क्रिश्चियन 5,848 281 ऑस्ट्रेलिया
ड्वेन ब्रावो 6,970 631 वेस्ट इंडीज
कीरोन पोलार्ड 13,537 326 वेस्ट इंडीज
शाकिब अल हसन 7,438 492 बांगलादेश
मोइन अली 7,140 245 इंग्लैंड
मोहम्मद नबी 6,135 369 अफगानिस्तान
आंद्रे रसल 9,018 470 वेस्ट इंडीज
हार्दिक पांड्या 5,432 200 भारत

यह भी पढ़ें: IPL 2025: RCB के खिलाफ मिली हार के बाद फूटा हार्दिक पांड्या का गुस्सा, बताया किस वजह से मिली हार

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ