Hardik Pandya: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर को धर्मशाला में खेला जा रहा है. इस मैच में भारत ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारत की ओर से हार्दिक पांड्या ने इतिहास रच दिया. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक विकेट झटकते ही इतिहास रच दिया. इससे पहले कोई भी भारतीय खिलाड़ी ऐसा कारनामा नहीं कर पाया था.
हार्दिक पांड्या ने रचा इतिहास
हार्दिक पांड्या ने इस मैच में ट्रिस्टन स्टब्स को अपना शिकार बनाया. इस विकेट के साथ ही वह टी-20 इंटरनेशनल में भारत के लिए 100 विकेट और 1 हजार रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले भारत के लिए ये कारनामा किसी भी ऑलराउंडर ने नहीं किया था. लेकिन अब पांड्या का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है.
यह भी पढ़ें- 25 गेंद में 64 रन ठोके, सरफराज खान को अब IPL Mini Auction में मिलेगा ‘धोखा’ या ‘मौका’?
टी-20 में भारत के लिए 100 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में पांड्या तीसरे नंबर पर हैं. इससे पहले अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह भारत के लिए टी-20 में 100 विकेट झटक चुके हैं.
यह भी पढ़ें- न हैंडशेक किया, न नजरें मिलाईं, U19 Asia Cup में भारत-पाक क्रिकेटर्स के बीच फिर दिखी टेंशन
भारतीय गेंदबाजों ने दिखाया जलवा
14 ओवर में ही साउथ अफ्रीका को छठा झटका लग चुका है. टीम का स्कोर केवल 69 रन ही है. एडेन मार्करम के अलावा कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका. सलामी बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक ने 1 और रीजा हेंड्रिक्स ने 0 रन बनाए. इसके अलावा डेवाल्ड ब्रेविस ने 2 और ट्रिस्टन स्टब्स ने 9 रनों का योगदान दिया. वहीं, डोनोवन फेरेरा ने 15 गेंदों में 20 रनों की पारी खेली. खबर लिखे जाने तक हर्षित राणा 2, अर्शदीप सिंह 1, हार्दिक पांड्या 1, वरुण चक्रवर्ती 1 और शिवम दुबे 1 विकेट ले चुके हैं.
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
35 mins agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
37 mins ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
1 hr agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
1 hr agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
4 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
5 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
6 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
7 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines