Hardik Pandya can surpass KL Rahul: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और इंग्लैंड की भिड़ंत दूसरे सेमीफाइनल मैच में होने वाली है. मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े मैदान पर दोनों टीमें आमने सामने होंगी. भारत और इंग्लैंड की टीमे पसीने बहा रही हैं. इस मैच में हार्दिक पांड्या बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. वह केएल राहुल को पछाड़ सकते हैं. केवल 23 रन बनाते ही पांड्या, राहुल को पीछे कर देंगें.
हार्दिक पांड्या के पास बड़ा मौका
हार्दिक पांड्या टी-20आई क्रिकेट में रन बनाने के मामले में केएल राहुल को पीछे छोड़ देंगे. राहुल ने भारत के लिए अब तक 2265 रन बनाए हैं. जबकि हार्दिक पांड्या ने 2243 रनों को अपने नाम किए हैं. यानी अगर पांड्या 23 रन बनाते हैं तो वह केएल राहुल को पछाड़ देंगे.
फिलहाल भारत के लिए सबसे ज्यादा रन रोहित शर्मा ने बनाए हैं. उन्होंने 4231 रन बनाए हैं. इसके अलावा विराट कोहली 4188 रनों के साथ दूसरे नंबर पर हैं, जबकि तीसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव का नाम है. उन्होंने 3261 रन बनाए हैं. चौथे और पांचवें नंबर पर क्रमश केएल राहुल और हार्दिक पांड्या मौजूद हैं. केएल राहुल फिलहाल टीम इंडिया की टी-20 टीम का हिस्सा नहीं हैं. आखिरी बार उन्होंने 4 साल पहले यानी साल 2022 में भारत के लिए टी-20 मैच खेला था. राहुल फिलहाल टेस्ट और वनडे में भारत के लिए खेल रहे हैं.
इसके अलावा जसप्रीत बुमराह के पास भी ऐतिहासिक मुकाम हासिल करने का सुनहरा मौका है. वह 1 विकेट लेते ही भारत के लिए तीनों ही प्रारूप में 500 विकेट लेने वाले आठवें गेंदबाज बनेंगे. फिलहाल बुमराह ने अब तक भारत के लिए तीनों ही प्रारूप में 499 विकेट अपने नाम किए हैं.
T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय
रोहित शर्मा – 4231
विराट कोहली – 4188
सूर्यकुमार यादव – 3261
केएल राहुल – 2265
हार्दिक पांड्या – 2243
ये भी पढ़े: जम्मू कश्मीर रणजी टीम से मिले जय शाह, BCCI ने साझा की तस्वीरें
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के बाद मुंबई टीम ने भी सूर्यकुमार यादव को दिया झटका
1 hr agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 hrs agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
2 hrs agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
3 hrs agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
4 hrs agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
4 hrs agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
4 hrs ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
5 hrs agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines