Hardik Pandya New Car: टीम इंडिया ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रचा था. इस जीत के साथ भारतीय टीम लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गई. वहीं, भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने इस एतिहासिक जीत का जश्न मनाते हुए अपनी लग्जरी कार कलेक्शन में एक नई और महंगी कार जोड़ी ली है. हार्दिक इस नई कार में अपनी गर्लफ्रेंड महिका शर्मा के साथ राइड पर निकले, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
हार्दिक ने खरीदी नई फेरारी 12-सिलिंड्री
दरअसल, हार्दिक पांड्या ने नई फेरारी 12-सिलिंड्री खरीदी है, जिसकी कीमत करीब 12 करोड़ रुपये है. हार्दिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह इस नई फेरारी को ड्राइव करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में हार्दिक के साथ उनकी गर्लफ्रेंड महिका शर्मा भी काले रंग की शानदार कन्वर्टिबल फेरारी में बैठीं दिखाई दे रही हैं. माहिका टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद हार्दिक के साथ मैदान पर भी नजर आई थीं. फैंस का मानना है कि हार्दिक ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद ये कार खास गिफ्ट खुद को और महिका शर्मा को दिया है.
बता दें कि, Ferrari 12Cilindri कंपनी की नई V12 ग्रैंड-टूरिंग सुपरकार है, जिसे खास तौर पर लग्जरी कार खरीदने वाले अमीर ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है. यह कार दो सीटों वाली है और भारत में बेहद दुर्लभ मानी जाती है. इसकी ऑन-रोड कीमत 10 करोड़ रुपये से भी ज्यादा बताई जाती है. परफॉर्मेंस की बात करें तो इस सुपरकार की टॉप स्पीड करीब 340–350 किमी/घंटा है और यह सिर्फ 2.9 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है.
हार्दिक पांड्या का कार कलेक्शन
हार्दिक को लग्जरी लाइफस्टाइल, महंगी घड़ियों और शानदार कारों का काफी शौक है. हार्दिक के पास पहले से ही दुनिया की कई लग्जरी कारें मौजूद हैं, जिनमें Rolls-Royce Phantom, Lamborghini Huracan EVO, Lamborghini Urus, Mercedes-AMG G63, Range Rover Vogue और Audi A6 जैसी शानदार गाड़ियां शामिल हैं. अब Ferrari 12Cilindri भी उनके इस शानदार कार कलेक्शन में जुड़ गई है.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हार्दिक का प्रदर्शन
32 वर्षीय हार्दिक ने भारत की खिताबी जीत में अहम योगदान दिया. उन्होंने टूर्नामेंट में 9 मैचों में 160.74 के स्ट्राइक रेट से 217 रन बनाए, जिनमें दो अर्धशतक शामिल हैं. इसके अलावा, जरूरत पड़ने पर उन्होंने शानदार गेंदबाजी की और कुल 9 विकेट भी लिए.
ये भी पढ़ें- रोहित, सचिन या सहवाग नहीं, विराट कोहली ने इस खिलाड़ी को बताया T20 का बेस्ट ओपनर, देखें VIDEO
संबंधित खबरें
बारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
36 mins agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
1 hr agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
1 hr agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
2 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
3 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
4 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
11 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
11 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines