Hardik Pandya Birthday: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। हार्दिक का जन्म 11 अक्टूबर 1993 को गुजरात के सूरत में हुआ था। क्रिकेट के अलावा हार्दिक अपने महंगे शौक, अफेयर को लेकर भी काफी चर्चाओं में रहते हैं। हार्दिक ने टीम इंडिया को कई शानदार मैच अकेले दम पर जिताए हैं। हार्दिक के जन्मदिन के मौके पर आज फैंस उनको जमकर बधाईयां दे रहे हैं। फिलहाल हार्दिक बांग्लादेश के साथ खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज में खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसमें पांड्या अपनी बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग से कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। पहले मैच में हार्दिक द्वारा खेला गया नो लुक शॉट और दूसरे मैच में पकड़ा गया शानदार कैच फिलहाल काफी सुर्खियों में हैं।
आईपीएल 2024 में हुई जमकर ट्रोलिंग
आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का नया कप्तान बना दिया गया था। जिसके बाद मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा के फैंस काफी ज्यादा गुस्से में आ गए थे। इस पूरे सीजन हार्दिक पांड्या बल्ले और गेंद दोनों से फ्लॉप साबित हुए, इतना ही हार्दिक की कप्तानी पर भी सवाल उठने लगे थे। पूरे आईपीएल सीजन के दौरान हार्दिक को मैदान से लेकर सोशल मीडिया तक ट्रोल किया गया।
ये भी पढ़ें:- PAK vs ENG: पाकिस्तान की बढ़ी मुश्किलें, हार के साथ ही टूट जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने का सपना
टी20 विश्व कप 2024 में किया शानदार कमबैक
आईपीएल 2024 के बुरे वक्त को भुलाकर हार्दिक पांड्या ने टी20 विश्व कप 2024 में शानदार कमबैक किया। आईपीएल 2024 के बाद लग रहा था कि हार्दिक को टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया में नहीं चुना जाएगा, लेकिन सेलेक्टर्स ने एकबार फिर से अपने सबसे शानदार ऑलराउंडर पर भरोसा जताया। हार्दिक पांड्या भी सेलेक्टर्स के भरोसे पर खरे उतरें। पूरे टी20 विश्व कप 2024 में हार्दिक ने कमाल का प्रदर्शन किया। वहीं विश्व कप के फाइनल में जिस तरह से गेंदबाजी करके हार्दिक ने टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में भूमिका निभाई थी उसको कोई नहीं भूल सकता है।
टूट गई शादी
हार्दिक पांड्या ने बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक से दो बार शादी की थी। पहली बार दोनों ने साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान शादी की थी। इसके बाद हार्दिक और नताशा ने फरवरी 2023 में दोबारा एक-दूसरे से शादी की, लेकिन दोनों की शादी 4 साल से ज्यादा नहीं चल पाई। इसी साल हार्दिक और नताशा ने तलाक ले लिया था। दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम अगस्त्य पांड्या है। तलाक के बाद अगस्त्य नताशा के पास रहता है।
ये भी पढ़ें:- Video: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टेस्ट से बाहर हो सकते हैं रोहित, ये 4 खिलाड़ी हैं कप्तानी के दावेदार
संबंधित खबरें
ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
28 mins agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
7 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
8 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
9 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
10 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines