हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SA: टीम इंडिया के लिए बनाए सबसे ज्यादा रन, फिर भी हार्दिक के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

Hardik Pandya: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे मैच में हार्दिक पांड्या के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

विज्ञापन

Hardik Pandya: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 4 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 10 नवंबर को सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने निराश प्रदर्शन किया। हालांकि अंत में हार्दिक पांड्या ने टीम के लिए अहम योगदान निभाया। उन्होंने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। इसके बाद भी उनके नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

उनके नाम टी-20 की एक पारी में बतौर भारतीय बल्लेबाज 40 से ज्यादा गेंद खेलकर सबसे कम स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया। उन्होंने इस मामले में तीसरा स्थान हासिल कर लिया। हार्दिक ने इस मैच में 86.67 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की थी।

एक T20I पारी में 4 भारतीय बल्लेबाज का सबसे कम  स्ट्राइक रेट (40+ गेंदें)

83.33 ईशान किशन 35(42) बनाम WI कोलकाता 2022
84.44 दिनेश मोंगिया 38(45) बनाम SA जोबर्ग 2006
86.67 हार्दिक पंड्या 39*(45) बनाम SA गकेबरहा 2024
91.07 केएल राहुल 51*(56) बनाम दक्षिण अफ्रीका त्रिवेन्द्रम 2022

विज्ञापन

124 रनों पर सिमटी भारतीय टीम

इस मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया। अफ्रीका का ये फैसला सही साबित हुआ, क्योंकि भारतीय टीम 20 ओवर में 124 रन ही बना सकी। सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन खाता नहीं खोल सके। वह 3 गेंदों में 0 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा अभिषेक शर्मा ने 5 गेंदों में 4 रन बनाए। वहीं सूर्या भी खासा प्रभावित नहीं कर सके। उन्होंने भी 4 रन बनाए। रिंकू सिंह भी बड़ी पारी नहीं खेल सके उन्होंने भी 9 रन बनाकर टीम का साथ छोड़ दिया। भारतीय टीम के सभी मुख्य बल्लेबाज इस मैच में फ्लॉप रहे। पहले मैच में ताबड़तोड़ शतक लगाने वाले संजू ने भी टीम इंडिया को निराश किया।

यह भी पढ़ें: Champions Trophy 2025: टीम इंडिया पाकिस्तान जाएगी या नहीं? BCCI ने सुनाया फाइनल फैसला

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola