Hardik Pandya Angry Reaction During Shooting: भारतीय टीम के ऑलराउंडर और आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या इन दिनों काफी चर्चा में हैं। पिछले करीब एक महीने से लगातार उनके ट्रेनिंग करते हुए वीडियो सामने आ रहे थे। वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद से क्रिकेट से दूर पांड्या का शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल होने लगा। उनका यह वीडियो शूटिंग के दौरान का बताया जा रहा है। इस वीडियो में सपोर्ट स्टाफ पर हार्दिक भड़कते हुए और गुस्सा करते नजर आ रहे हैं। हार्दिक यह गुस्सा कर रहे हैं उनको परोसे जाने वाले खाने को लेकर।
यह क्या है जलेबी, ढोकला…?
इस वीडियो को इंस्टाग्राम और एक्स पर कई लोग शेयर कर रहे हैं। इसमें बताया जा रहा है कि यह हार्दिक पांड्या के किसी शूट के दौरान का है। इसमें शूट से पहले हार्दिक को जो खाना परोसा जा रहा है उस पर वह भड़क रहे हैं। वह कहते हैं,’यह क्या जलेबी और क्या ढोकला है। मुझे फिटनेस करना होता है। यह क्या लाए हो। कहां है मेरा शेफ और न्यूट्रीशनिस्ट।’ इसमें स्टाफ मेंबर कहता है कि सर एडजस्ट कर लीजिए तो हार्दिक बोलते हैं,’क्या एडजस्ट कर लूं इससे मेरा स्टेमिना बिगड़ जाएगा। कहां हैं डायरेक्टर बुलाओ उन्हें।’
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हार्दिक का यह वीडियो
यह वीडियो कब का है और कहां का है अभी यह साफ नहीं हो पा रहा है। लेकिन सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा जोरों-शोरों से हो रही है। इस पर लोग मजेदार-मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। कुछ हार्दिक को फिटनेस फ्रीक और चीट मील नहीं लेने के लिए प्रेज कर रहे हैं। तो कुछ उनके गुस्से और एटिट्यूड पर सवाल उठा रहे हैं। आप खुद देख लीजिए यूजर्स किस तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: रविचंद्रन अश्विन ने रांची टेस्ट में की कप्तानी, पहली बार संभाली कमान; जानें क्या है पूरा माजरा
आईपीएल में वापसी करेंगे हार्दिक!
हार्दिक पांड्या अब सीधे आईपीएल 2024 में वापसी करते हुए नजर आएंगे। जिस फ्रेंचाइजी के साथ उन्होंने अपना करियर शुरू किया था मुंबई इंडियंस अब उसी के साथ वह बतौर कप्तान नजर आने वाले हैं। हार्दिक पांड्या ने इससे पहले पिछले दो सीजन में गुजरात टाइटंस की कप्तानी की थी। आईपीएल 2022 में टीम उनकी कप्तानी में चैंपियन बनी थी। फिर 2023 में उन्होंने टीम को लगातार फाइनल में पहुंचाया। अब तीसरी बार वह कप्तानी करेंगे लेकिन इस बार वह कप्तानी करेंगे मुंबई इंडियंस की। फैंस के लिए यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा जैसे सीनियर्स के साथ हार्दिक बतौर लीडर आने वाले हैं।
यह भी देखें:- IPL 17 से पहले Ishan Kishan ने कप्तान Hardik Pandya को डराया| एक वीडियो ने बहुत कुछ बताया
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
8 mins agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
5 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
6 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
7 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines