---विज्ञापन---

खेल angle-right

शादी के दो महीने बाद ही पिता बन गए थे हार्दिक, जानें कैसे शुरू हुई थी दरार की अटकलें

Hardik Pandya and Natasha Stankovic: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपनी पत्नी नताशा से अलग होने का निर्णय लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। पिछले काफी समय से दोनों के बीच रिश्ते अच्छे नहीं थे।

---विज्ञापन---

Hardik Pandya and Natasha Stankovic: हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक की राहें जुदा हो गई हैं। हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, ‘नताशा और मैंने चार साल के बाद अलग होने का फैसला किया है। हमने अपने रिश्ते को बचाने की बहुत कोशिश की थी। हमें अपना सब कुछ लगा दिया था। हमें लगता है कि हमारे अच्छे के लिए हमारा अलग होना ठीक है। पिछले काफी समय से दोनों के रिश्तों को लेकर खबरें चल रही थी।

कुछ ऐसे हुई थी नताशा और हार्दिक की मुलाकात

---विज्ञापन---

हार्दिक और नताशा का रिश्ता हमेशा से ही चर्चा का विषय रहा है। दोनों पहली बार 2018 में एक नाइट क्लब में मिले थे। इन दोनों के कई कॉमन फ्रेंड्स हैं। हार्दिक पांड्या ने 6 साल पहले अपने बर्थडे की एक पार्टी होस्ट की थी, इसी पार्टी में दोनों के बीच मुलाकात हुई थी।

2020 में किया था शादी का ऐलान

---विज्ञापन---

दोनों ने 1 जनवरी 2020 को सगाई की थी। इस बात की जानकारी भी उन्होंने सोशल मीडिया पर ही दी थी। इसके बाद दोनों ने 31 मई, 2020 को शादी कर ली थी। उसी साल उनके बेटे अगस्त्य का 30 जुलाई 2020 को जन्म हुआ। बता दें कि नताशा ने ‘सत्याग्रह’ मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा वो बिग बॉस-8′ और ‘नच बलिए-9’ में भी नज़र आ चुकी हैं। वो बादशाह के गाने डीजे वाले बाबू में भी दिखाई दी थी।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Hardik Himanshu Pandya (@hardikpandya93)

---विज्ञापन---

आईपीएल के बाद से ही ये खबरें आ रही थी सामने

आईपीएल के समय से दोनों के अलग होने की खबरें सामने आ रही थी। उस समय कहा जा रहा था कि दोनों के रास्ते अलग हो चुके हैं। इन खबरों को तब और ज्यादा हवा मिली थी, जब नताशा ने अपने सोशल मीडिया से शादी की तस्वीरें हटा दी थीं। हालांकि बाद में उन्होंने इन तस्वीरों को फिर से रीस्टोर कर लिया थ। लेकिन इसके बाद भी दोनों पब्लिक प्लेस पर साथ नहीं नजर आ रहे थे।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 18, 2024 11:03 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola