Hardik Pandya Vijay Hazare Trophy: ऑस्ट्रेलिया की धरती पर बॉर्डर-गावस्कर सीरीज खेलने में व्यस्त टीम इंडिया के लिए स्वदेश से बड़ी खुशखबरी सामने आई है। यह गुड न्यूज भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को लेकर है। हार्दिक एक साल बाद अपने पसंदीदा फॉर्मेट में लौटने जा रहे हैं। सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में बल्ले से जमकर धमाल मचाने के बाद अब हार्दिक विजय हजारे ट्रॉफी में रंग जमाते हुए नजर आएंगे। शुरुआती कुछ मैच निजी कारणों के चलते मिस करने के बाद हार्दिक बंगाल के खिलाफ होने वाले मैच में बड़ौदा की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे।
वनडे में हार्दिक की हो रही वापसी
हार्दिक पांड्या 50 ओवर के फॉर्मेट में मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं। 28 दिसंबर को बंगाल के खिलाफ होने वाले मैच में हार्दिक बड़ौदा की ओर से रंग जमाते हुए दिखाई देंगे। हार्दिक ने इस फॉर्मेट में अपना आखिरी मुकाबला साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में खेला था। इसके बाद से वह टीम इंडिया के लिए टी-20 ही खेलते हुए नजर आए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ हार्दिक इंजर्ड होने के बाद विश्व कप से भी बाहर हो गए थे।
हालांकि, वेस्टइंडीज की सरजमीं पर खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में हार्दिक ने बल्ले और गेंद दोनों से खूब धमाल मचाया था। अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी को देखते हुए हार्दिक का इस फॉर्मेट में लौटना टीम इंडिया के लिए राहत भरी खबर है।
सैयद मुश्ताक अली में जमकर बोला बल्ला
हार्दिक पांड्या इससे पहले बड़ौदा की ओर से सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट खेलते हुए दिखाई दिए थे। हार्दिक ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से फैन्स का जमकर मनोरंजन किया था और टीम को फाइनल तक पहुंचाया था। नॉकआउट मैचों में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर का विकराल रूप देखने को मिला था। हार्दिक ने 7 मैचों में 193.70 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 246 रन ठोके थे। हालांकि, हार्दिक टीम को चैंपियन नहीं बना सके थे और बड़ौदा को फाइनल मैच में मुंबई के हाथों हार झेलनी पड़ी थी।
संबंधित खबरें
WPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
13 mins ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
1 hr agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
10 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
11 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
12 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
12 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines