Harbhajan-Sreesanth Slapping Video: आईपीएल के शुरुआती सीजन में हरभजन सिंह और श्रीसंत के बीच लड़ाई हुई थी। इस दौरान हरभजन ने श्रीसंत को थप्पड़ भी मार दिया था। इस घटना को आज तक कोई नहीं भुला पाया है, वहीं एक इंटरव्यू के दौरान हरभजन ने कहा था कि मैं अपनी जिंदगी से इस घटना को मिटाना चाहता हूं। अभी तक सोशल मीडिया पर इस थप्पड़ कांड का कोई वीडियो नहीं था, लेकिन बीते दिन ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो शेयर किया जो देखते ही देखते वायरल हो गया। हालांकि वीडियो डालने को लेकर श्रीसंत की पत्नी ने ललित मोदी और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क को जमकर खरीखोटी सुनाई है।
ललित मोदी और क्लार्क पर भड़की श्रीसंत की पत्नी
इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी ने लिखा कि “ललित मोदी और माइकल क्लार्क आपको शर्म आनी चाहिए। आप लोग इंसान नहीं हैं सिर्फ सस्ती लोकप्रियता के लिए साल 2008 की किसी घटना को घसीट रहे हैं। श्रीसंत और हरभजन बहुत पहले ही इससे आगे बढ़ चुके हैं, वे अब स्कूल जाने वाले बच्चों के पिता हैं लेकिन फिर भा आप लोग उन्हें पुराने जख्मों में घसीटने की कोशिश कर रहे हैं। ये बेहद घिनौना, निर्दयी और अमानवीय है।”
आगे उन्होंने लिखा कि “श्रीसंत ने हर मुश्किल का सामना करने के बाद अपना जीवन बनाया है। उनकी पत्नी और बच्चों की मां होने के नाते 18 साल बाद इस घटना का सामने आना हमारे परिवार के लिए बेहद दुखद है। परिवार को उस सदमे को फिर से जीने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जो सालों पहले दफन हो गया है, सिर्फ इस लिए ताकी आप लोग नजरों में बने रहें।”
बैन हो गए थे हरभजन सिंह
दरअसल ये घटना आईपीएल 2008 में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच के बाद हुई थी। उस वक्त श्रीसंत पंजाब किंग्स और हरभजन सिंह मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे। जब मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में हाथ मिला रहे थे तो हरभजन ने श्रीसंत से हाथ मिलाने की बजाय उनको थप्पड़ जड़ दिया था। इसके बाद हरभजन को पूरे सीजन के लिए बैन लगाकर उनपर जुर्माना भी लगाया गया था।
ये भी पढ़ें:-PKL 2025: क्रिकेट के बाद कबड्डी खेलने उतरे वैभव सूर्यवंशी, पहली रेड में हुए आउट, शानदार वीडियो आया सामने
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
24 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
46 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines