News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Harbhajan WTC Final: 11 जून से ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। इस खिताबी मैच की मेजबानी इंग्लैंड का ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स करेगा। कंगारू टीम ने लगातार दूसरी बार डब्ल्यूटीसी के फाइनल में अपनी जगह बनाई है। वहीं, टेंबा बावुमा की कप्तानी में प्रोटियाज टीम पहली बार खिताब के इतना करीब पहुंची है। फाइनल मैच को लेकर भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने बड़ी भविष्यवाणी कर डाली है।
हरभजन सिंह ने डब्ल्यूटीसी फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को फेवरेट बताया है। स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत करते हुए भज्जी ने कहा, “ऑस्ट्रेलिया पूरी तरह से तैयार होकर आएगी। उन्होंने इंग्लैंड में काफी क्रिकेट खेली है। वह इंग्लैंड में एशेज खेलते हैं, जबकि आखिरी डब्ल्यूटीसी फाइनल भी उन्होंने यहीं खेला था और यह अनुभव उनके काफी काम आएगा। वह यहां की परिस्थितियों को साउथ अफ्रीका से बेहतर समझते हैं। इसके साथ ही वह चैंपियन टीम भी हैं। सारा अंतर यहीं पर आता है कि आप बड़े मैचों में प्रेशर को किस तरह से हैंडल करते हैं और ऑस्ट्रेलिया के प्लेयर्स में इसमें माहिर हैं। इसी वजह से उन्होंने बाकी टीमों के मुकाबले सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीती हैं।”
पूर्व ऑफ स्पिनर ने कमिंस की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “कमिंस उस तरह के कप्तान हैं, जो पूरी टीम को एकसाथ रखते हैं। इसके साथ ही वह एक मैच विनर खिलाड़ी भी हैं। जब टीम आपका सम्मान करती है और आपके पीछे खड़ी रहती है, तो आप ज्यादा मैचों में जीत दर्ज करते हैं। यही चीज कमिंस को ऑस्ट्रेलिया का स्पेशल कप्तान बनाती है।”
पैट कमिंस का रिकॉर्ड आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल मैचों में कमाल का रहा है। कमिंस अब तक दो बार खिताबी मुकाबला खेलने उतरे हैं और दोनों ही बार टीम को चैंपियन बनाया है। साल 2023 में कमिंस ने ऑस्ट्रेलिया की झोली में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे वर्ल्ड कप का खिताब डाला था। दोनों ही खिताबी मुकाबले में कमिंस की कप्तानी और खेल एक नंबर रहा था। अब ऑस्ट्रेलिया का खेमा और फैन्स यही उम्मीद करेंगे कि कमिंस इस रिकॉर्ड को साउथ अफ्रीका के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल में भी बरकरार रखने में सफल रहें।
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।