Harbhajan Singh Latest Post: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह अक्सर सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी क्रिकेटरों की क्लास लगाते रहते हैं। बीते कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल और हरभजन सिंह के बीच सोशल मीडिया पर तीखी नोकझोंक देखने को मिली थी, जब भज्जी ने अकमल को लताड़ लगाई तो बाद में पूर्व पाकिस्तानी भारत और भज्जी से माफी मांगता दिखा। जिसके बाद अब भज्जी ने एक पाकिस्तानी पत्रकार को जमकर लताड़ा है।
पत्रकार ने भारतीय खिलाड़ियों को लेकर की पोस्ट
दरअसल इस बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है। लेकिन भारत ने अपनी टीम पाकिस्तान में भेजने से मना कर दिया है। जिसके बाद अब पाकिस्तान के एक पत्रकार ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों का मजाक उड़ाने की कोशिश करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। अपनी इस पोस्ट में पत्रकार ने साल 2006 के दौरान शाहीद अफरीदी द्वारा हरभजन सिंह को लगाए गए चौके-छक्कों का एक स्कोरचार्ट शेयर किया है।
इसके बाद हरभजन सिंह ने इस पाकिस्तानी पत्रकार की बोलती बंद करते हुए एक पोस्ट शेयर की। अपनी इस पोस्ट में हरभजन सिंह ने 2009 के एक अख़बार का स्क्रीनशॉट शेयर किया जब श्रीलंकाई टीम की बस पर पाकिस्तानी आतंकवादियों ने हमला किया था। इस पोस्ट को शेयर करते हुए भज्जी ने लिखा कि नहीं इसके लिए नहीं। क्रिकेट में जीत हमेशा लगी रहती है। मैं आपको बताता हूं कि असली समस्या यही है। फोटो चेक करें। अब F… को यहां से निकालो। F का मतलब समझ आ गया होगा या समझाऊं? F का मतलब आपका नाम है। कृपया F का मतलब न सोचें। आप समझ रहे हैं कि मेरा क्या मतलब है? शांति
साल 2009 में पाकिस्तान मे हुए श्रीलंका टीम की बस पर आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को कुछ समय के लिए किसी भी इंटरनेशनल मैच की मेजबानी करने के लिए प्रतिबंध कर दिया था। हालांकि अब दूसरे टीमें तो पाकिस्तान का दौरा करती हैं लेकिन टीम इंडिया कभी पाक का दौरा नहीं करती। आखिरी बार टीम इंडिया ने साल 2008 में पाकिस्तान का दौरा किया था।
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: रोहित शर्मा अपने ही चहेते खिलाड़ी को कर सकते हैं बाहर, ये प्लेयर कर सकता है डेब्यू
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: ‘समय आ गया अब, नए कोच के साथ..’ BCCI ने शेयर किया रोहित शर्मा का धांसू Video
संबंधित खबरें
WPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
45 mins agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
1 hr agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
1 hr agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
2 hrs agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
2 hrs agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
2 hrs agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
3 hrs ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
3 hrs ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines