रोहित शर्मा और विराट कोहली भारत के लिए वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलना चाहते हैं. हालांकि दोनों खिलाड़ियों को लेकर तरह-तरह की रिपोर्ट सामने आती है. रोहित को लेकर हाल ही में संन्यास की अफवाह भी उड़ी थी, जो बाद में झूठी साबित हुई. अब हरभजन सिंह ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर बात की है. खास बात ये है कि उन्होंने लियोनेल मेसी का उदाहरण दिया है.
हरभजन सिंह ने क्या कहा?
हरभजन सिंह का मानना है कि भारत की वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलने के लिए उम्र की बाधा नहीं होनी चाहिए. उन्होंने लियोनेल मेसी का हवाला देते हुए कहा “खिलाड़ी कोई भी हो, मेरा मानना है कि मापदंड प्रदर्शन होना चाहिए, उम्र नहीं. विराट भले ही 39 साल के हों, लेकिन अगर वो अभी भी मैदान पर 20 साल के खिलाड़ियों को हरा रहे हैं, तो उनकी उम्र मायने नहीं रखती. लियोनेल मेस्सी को ही देख लीजिए. 40 (39) साल की उम्र में भी पांच खिलाड़ी उन्हें रोक नहीं पाते. अगर किसी खिलाड़ी में ऐसी फिटनेस और कौशल हो कि पांच विरोधी भी उसे रोक न सकें, तो हम जानते हैं कि कौशल ही सर्वोपरि है,”
बीसीसीआई ने अफहाव पर लगाया था विराम
भारतीय टीम ने हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली थी. इस सीरीज के दूसरे मुकाबले के बाद कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि बीसीसीआई ने रोहित से उन्हें लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे वनडे मैच से पहले बता दिया कि ये मैच उनका आखिरी होने वाला है और सिलेक्टर्स उन्हें भविष्य के तौर पर नहीं देख रहे हैं. हालांकि बाद में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इस खबर को झूठा बताया और कहा कि रोहित शर्मा कहीं नहीं जा रहे हैं. वह टीम के नियमित सदस्य हैं. इसके बाद रोहित शर्मा ने भी अपने बल्ले से आलोचकों को करारा जवाब दिया था और 138 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली थी.
संबंधित खबरें
भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
2 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
2 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
3 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
4 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
5 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines