Champions Trophy 2025: भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से कहा कि वे अपना अहंकार अलग रखकर आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए हाइब्रिड मॉडल को स्वीकार कर लें। चैंपियंस ट्रॉफी वर्तमान में 19 फरवरी से 9 मार्च तक लाहौर, रावलपिंडी और कराची में खेली जानी है। हालांकि बीसीसीआई ने सुरक्षा कारणों का हवाल देते हुए साफ कर दिया है कि वो भारतीय टीम को पाकिस्तान में नहीं भेजेगा। इसके बाद टूर्नामेंट के फ्यूचर पर सवाल उठ रहे हैं।
हरभजन सिंह ने कही ये बात
समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए हरभजन सिंह ने कहा, “सभी खिलाड़ियों से पूछिए तो वो कहेंगे कि वो अबू धाबी या दुबई में खेलने के लिए तैयार हैं। हम बहुत ज्यादा भारत और पाक के बीच मुकाबला नहीं देखते हैं। ऐसे में पाकिस्तान को अपना अहंकार एक तरफ रखकर हाइब्रिड मॉडल पर सहमत होना चाहिए। भारत के लिए सुरक्षा चिंता है और मैं 2022 से यह बात कह रहा हूं।”
15 मिनट में खत्म हो गई थी मीटिंग
अगर चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हाइब्रिड मॉडल को स्वीकार कर लिया जाता है तो भारत अपने मैच दुबई में खेलेगा। बीसीसीआई के इनकार के बाद पीसीबी ने आईसीसी से भारत के पाकिस्तान न आने के पीछे की वजह पूछी थी। आईसीसी की हालिया बोर्ड बैठक भी मात्र 15 मिनट में समाप्त हो गई और कोई समाधान नहीं निकला।
पीसीबी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्तान में करने पर अड़ा
पीसीबी फिलहाल आईसीसी टूर्नामेंट को पाकिस्तान में आयोजित करने पर अड़ा हुआ है। हालांकि, हाल ही में पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने अपना रुख नरम करते हुए कहा कि बोर्ड जो भी फैसला लेगा, वह विश्व क्रिकेट की बेहतरी के लिए होगा।
कई रिपोर्टों के अनुसार, पीसीबी ने हाइब्रिड मॉडल को स्वीकार कर लिया है, लेकिन उसने एक शर्त रखी है। पीसीबी ने कहा है कि 2025-2031 तक भारत में खेले जाने वाले आगामी आईसीसी आयोजनों के लिए भी यही फॉर्मूला लागू किया जाए।
संबंधित खबरें
भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
1 hr agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
1 hr agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
3 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
11 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
12 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
12 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
13 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
14 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines