Happy Birthday Vinod Kambli: भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे चमकते सितारों में से एक माने जाने वाले विनोद कांबली आज 53 साल के हो गए हैं। कभी एक असाधारण प्रतिभा के रूप में पहचाने जाने वाले कांबली का जीवन हाल ही में चमक-दमक से दूर हो गया है। 18 जनवरी 1972 को मुंबई में जन्मे कांबली को हाल ही में प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ के उद्घाटन समारोह में मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने सम्मानित किया। उनके जन्मदिन के मौके पर आज हम बात करेंगे उनके एक ऐसे रिकॉर्ड की, जिसमें वो अपने दोस्त मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर पर भी भारी पड़ते हैं।
कांबली ने अपने टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत जनवरी 1993 में इंग्लैंड के खिलाफ की थी। उन्होंने करियर की शुरुआत में धमाकेदार प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा था। इस खिलाड़ी ने अपने पहले चार टेस्ट मैचों में ही दो दोहरे शतक जड़ दिए थे। सिर्फ यही नहीं, उन्होंने अगले दो टेस्ट मैचों में भी दो शतक लगा दिए थे। हालांकि उन्होंने जिस तरीके से अपने करियर की शुरुआत की, उस तरह से वो आगे बढ़ नहीं सके।
यह भी पढ़ें: Champions Trophy 2025: आज खत्म होगा इंतजार, टीम इंडिया में इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकती है जगह
इस मामले में पड़े सचिन पर भी भारी
कांबली ने टीम इंडिया के लिए सिर्फ 17 टेस्ट खेले और इसमें उन्होंने 54.20 की औसत से 1084 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने चार शतक और तीन अर्धशतक जड़ने में भी कामयाबी पाई। उन्होंने भारत की तरफ से सबसे तेज एक हजार टेस्ट रन पूरे किए और उन्होंने इतने रन बनाने के लिए सिर्फ 14 पारियां खेलीं। यह ऐसा रिकॉर्ड है जो आज तक सचिन समेत कोई भारतीय बल्लेबाज नहीं तोड़ सका है। उनका यह रिकॉर्ड तोड़ने के सबसे करीब यशस्वी जायसवाल आए, लेकिन उन्होंने भी एक हजार रन बनाने के लिए 16 पारियां लीं।
शराब ले डूबी करियर
सिर्फ 21 साल की उम्र में दोहरा शतक और 2 शतक ठोकने वाले कांबली थोड़े बिगडै़ल स्वभाव के थे, साथ ही उनका शराब से भी नाता रहा। उनके इस स्वभाव और शौक की वजह से उनका क्रिकेट करियर ज्यादा नहीं चल सका। वनडे में इस बल्लेबाज ने 104 मैचों में 2477 रन बनाए, जहां उनका औसत 32.59 रहा। इसमें दो शतक और 14 अर्धशतक शामिल रहे। उन्होंने आखिरी बार साल 2000 में भारत के लिए वनडे मैच खेला था।
यह भी पढ़ें: Champions Trophy 2025: क्या जसप्रीत बुमराह को मिलेगी जगह? सिलेक्शन से पहले आया अपडेट
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
1 min agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
37 mins agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
45 mins agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
1 hr agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
2 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
2 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
3 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
3 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines