Shikhar Dhawan Birthday: टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और ‘गब्बर’ के नाम से मशहूर शिखर धवन आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। धवन टीम इंडिया के लिए दस साल खेले और क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में जलवा दिखाया। इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धवन ने अपने शानदार प्रदर्शन से फैंस के दिल में खास जगह बनाई। उनके लिए साल 2013 सबसे खास साल साबित हुआ, जहां उन्होंने बल्ले की चमक बिखेरते हुए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया था।
उनके इस प्रदर्शन के दम पर टीम यह खिताब भी अपने नाम करने में सफल रही थी। धवन के बर्थडे के मौके पर आज हम बात करेंगे उनके उस वर्ल्ड रिकॉर्ड की, जो उन्होंने अपने डेब्यू मैच में बनाया था। यह बात साल 2013 की है, जब उन्होंने 16 मार्च को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में 174 गेंदों पर 187 रन ठोक दिए थे। इस दौरान उन्होंने अपना शतक सिर्फ 85 गेंदों पर पूरा कर लिया था।
यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, सिर्फ 28 गेंदों में शतक जड़कर बना दिया बड़ा रिकॉर्ड
क्यों खास है धवन का शतक?
उनकी इस पारी में 33 चौके और दो छक्के शामिल रहे थे। उन्होंने मैच में मुरली विजय के साथ पहले विकेट के लिए 289 रनों की पार्टनरशिप की थी। धवन का यह शतक इसलिए भी खास है क्योंकि यह टेस्ट डेब्यू पर दुनिया का सबसे तेज शतक था। धवन ने यहां वेस्टइंडीज के ड्वेन स्मिथ को पछाड़ा था, जिन्होंने 98 गेंदों पर शतक जड़ा था। इस पारी के दम पर भारत ने यह मैच छह विकेट से अपने नाम किया था।
कैसा रहा धवन का इंटरनेशनल करियर
धवन अपने पूरे करियर के दौरान भारतीय टीम की बल्लेबाजी क्रम के मजबूत स्तंभ रहे हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 34 टेस्ट मैचों में 2315 रन बनाए, जिसमें उनका हाईएस्ट स्कोर 190 है। उनके बल्ले से इस दौरान सात शतक निकले। धवन ने 167 वनडे मैचों में 6793 रन बनाए, जहां उनका औसत 44.11 का रहा। इसके अलावा उन्होंने 68 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 1759 रन बनाए हैं। धवन इस फॉर्मेट में कोई शतक नहीं लगा पाए।
यह भी पढ़ें: Junior Asia Cup 2024: फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, खिताब की हैट्रिक जमाकर दिखाया दबदबा
संबंधित खबरें
LIVE: मैच की शुरुआत में देरी, रोहित-विराट फैंस के लिए बुरी खबर
22 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines