Hanuma Vihari Reaction on Leave Andhra Pradesh Captaincy : भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हनुमा विहारी को रणजी ट्रॉफी 2024 में पहले मैच के बाद ही आंध्र प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने कप्तानी के पद से हटाकर उनकी जगह रिकी भूई को कप्तान बना दिया गया था। जिसके बाद कई सवाल खड़े हुए थे कि आखिर सीजन के पहले मैच के बाद ही आंध्र प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन को यह फैसला क्यों लेना पड़ा था। हालांकि बाद में ऐसी खबरें आई थीं कि हनुमा विहारी ने एक अपने ही साथी खिलाड़ी पर चिल्ला दिया था और उनके पिता एक बड़े नेता हैं। जिसके बाद हनुमा विहारी को कप्तानी से हटाया गया था। पर रणजी सीजन के आखिरी मैच के बाद हनुमा विहारी ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है और बताया कि उन्हें कप्तानी से क्यों हटाया गया था।
हनुमा विहारी ने सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द
आंध्र प्रदेश के रणजी ट्रॉफी 2024 में क्वार्टर फाइनल में हार के बाद हनुमा विहारी ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि रणजी ट्रॉफी 2024 के पहले मैच में वह कप्तान थे और बंगाल के खिलाफ मैच खेल रहे थे। उसी दौरान उन्होंने 17वें खिलाड़ी पर चिल्ला दिया था। जिसके बाद उन्होंने अपने पिता से जाकर इसकी शिकायत कर दी थी। उनके पिता एक पॉलिटिशियन हैं। फिर उनके पिता ने एसोसिएशन में शिकायत करते हुए मेरे ऊपर कार्रवाई करने की मांग की थी।
ये भी पढ़ें- IND vs ENG : रांची टेस्ट में हार के बाद फैंस ने उड़ाया ‘बैजबॉल’ का मजाक, देखें मजेदार रिएक्शन
हनुमा विहारी ने आगे बताया कि पिछले साल हमने बंगाल के खिलाफ 410 रन चेज किए थे। पर उसके बाद भी मुझे कप्तानी पद छोड़ने के लिए कहा गया था। उन्होंने आगे कहा कि मैंने पिछले 7 साल में आंध्र प्रदेश को 5 बार नॉक आउट में पहुंचाया है मैंने भारत के लिए 16 टेस्ट मैच खेलें हैं। हनुमा विहारी ने अंत में लिखा कि अब वह कभी भी आंध्र प्रदेश के लिए क्रिकेट नहीं खेलेंगे। उन्होंने कहा कि जहां मेरा सम्मान नहीं होता मैं वहां नहीं खेल सकता। बता दें कि हनुमा विहारी जिस 17वें खिलाड़ी पर चिल्लाए थे उनका नाम केएन पृध्वीराज हैं और उन्होंने भी हनुमा विहारी के इस पोस्ट पर रिएक्ट किया है।
https://twitter.com/DevaraNTR99/status/1762079019808518608
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: रांची में जीत के बाद रोहित शर्मा का बड़ा बयान, इशारों-इशारों में हार्दिक और ईशान को सुनाया!
केएन पृध्वीराज ने कही यह बात
हनुमा विहारी की इस पोस्ट के बाद आंध्र प्रदेश के विकेटकीपर बल्लेबाज केएन पृध्वीराज ने भी अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि हनुमा विहारी ने जो कुछ भी कहा है वह झूठ है। उन्होंने आगे लिखा कि कोई भी खिलाड़ी क्रिकेट से बड़ा नहीं है। उन्होंने कहा कि उस दिन जो कुछ भी हुआ था उसको हर खिलाड़ी जानता है। केएन पृध्वीराज के इस पोस्ट के बाद हनुमा विहारी ने एक पोस्ट और शेयर किया, जिसमें एक चिट्ठी पर कई खिलाड़ियों ने साइन किए हुए हैं और उस चिट्ठी में लिखा है कि एक खिलाड़ी ने अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर शिकायत की है, लेकिन यह सच नहीं है बल्कि क्रिकेट में इस तरह की भाषा का उपयोग सामान्य है। इसी तरह से किसी भी खिलाड़ी के अंदर से उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन निकाला जाता है। ड्रेसिंग रूम इस तरह की भाषा का उपयोग काफी लंबे समय से होता आ रहा है। लेकिन इसको एक खिलाड़ी ने व्यक्तिगत तौर पर ले लिया है। हम चाहते हैं कि हनुमा विहार आंध्र के कप्तान बने रहे।
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
3 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
4 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
4 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
5 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
5 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
6 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
6 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
6 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines