आईपीएल में कई शानदार पारियां खेलने वाले स्टार खिलाड़ी आशुतोष शर्मा को बड़ा ब्रेक मिला है. अब वह इंग्लैंड की धरती पर खेलते हुए नजर आएंगे. उन्हें अहम टूर्नामेंट के लिए इंग्लिश काउंटी क्लब ने अपने दल का हिस्सा बनाया है. आशुतोष ने आईपीएल के अलावा घरेलू टूर्नामेंट में अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचाया है. ऐसे में अब इंग्लैंड से उनके लिए बुलावा आया है.
आशुतोष शर्मा को मिला बड़ा ब्रेक
आशुतोष को इंग्लिश काउंटी क्लब हैम्पशर (Hampshire) ने वन-डे कप टूर्नामेंट के लिए अपने दल का हिस्सा बनाया है. आशुतोष का हैम्पशायर से खास कनेक्शन भी है. दरअसल वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स से खेलते हैं. इस फ्रेंचाइजी का को-ओनर जीएमआर ग्रुप है. वहीं हैम्पशायर पर भी जीएमआर ग्रुप का मालिकाना हक है. आशुतोष लोअर मिडिल ऑर्डर में अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. दिल्ली कैपिटल्स से पहले वह पंजाब किंग्स के लिए भी शानदार भूमिका निभा चुके हैं. दिल्ली के लिए बीते 2 सीजन में उन्होंने 170 के स्ट्राइक रेट और 31.25 की औसत के साथ 375 से ज्यादा रन बनाए हैं. अब वह इंग्लैंड की तेज पिचों पर कैसी बल्लेबाजी करते हैं? इसका इंतजार सभी को रहेगा.
ऐसा रहा है करियर
आशुतोष ने अब तक 8 फर्स्ट क्लास मैच में 28.46 की औसत के साथ 370 रन बनाए हैं. उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं. इसके अलावा 21 लिस्ट A मैचों में उन्होंने 24.10 की औसत के साथ 458 रन बनाए हैं. उन्होंने 3 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं. इसके अलावा 62 टी-20 मैच में उन्होंने 29.69 की औसत के साथ 1277 रन बनाए हैं.
आईपीएल में अब तक उन्होंने 32 मैच खेले हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 29.68 की औसत और 168.86 के स्ट्राइक रेट के साथ 564 रन निकले हैं. उन्होंने 2 अर्धशतक अपने नाम किए हैं.
संबंधित खबरें
वैभव OUT, ईशान IN… NZ के खिलाफ चौथे T20I में भारत की संभावित प्लेइंग 11
10 mins agoसिर्फ 3 मैचों के बाद बाहर हो सकते हैं भुवनेश्वर, अश्विन ने किया बड़ा दावा
33 mins agoटीम इंडिया के लिए आई खुशखबरी, ईशान किशन ने शुरू किया अभ्यास
47 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए ऑकलैंड पहुंचे रोहित शर्मा, शुरू हुई तैयारी
1 hr agoप्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, तो ODI सीरीज में कौन लेगा जगह? ये 3 हैं दावेदार
1 hr agoईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर अभिषेक शर्मा
1 hr agoऑकलैंड में न्यूजीलैंड की हार पक्की? टीम इंडिया का रिकॉर्ड कर देगा हैरान
3 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें IND vs NZ चौथा T20I? जानें तरीका
4 hrs agoअगर ईशान किशन की हुई वापसी, तो किस नंबर पर खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी?
4 hrs agoआयरलैंड के गेंदबाज बेन वाइट ने 28 साल की उम्र में किया संन्यास का ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines