हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

NZ vs ENG: न्यूजीलैंड के घर में इंग्लिश गेंदबाज का चमत्कार, झटकी जोरदार हैट्रिक, 7 साल बाद हुआ यह कारनामा

न्यूजीलैंड के घर में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन महफिल लूट ले गए हैं। एटकिंसन ने कहर बरपाते हुए टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक ले ली है।

विज्ञापन
Gus Atkinson

Gus Atkinson Hattrick: न्यूजीलैंड के घर में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन महफिल लूट ले गए हैं। एटकिंसन ने कहर बरपाते हुए टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक ले ली है। क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में इंग्लैंड के लिए किसी गेंदबाज ने सात साल बाद हैट्रिक ली है। एटकिंसन ने लगातार तीन गेंदों में नेथन स्मिथ, मैट हेनरी और टिम साउदी को पवेलियन की राह दिखाते हुए अपनी हैट्रिक पूरी की। इंग्लैंड द्वारा बनाए गए पहली पारी में 280 रन के जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम सिर्फ 125 रन बनाकर ढेर हो गई।

गस एटकिंसन ने झटकी हैट्रिक

गस एटकिंसन ने अपनी रफ्तार के दम पर कहर बरपाते हुए न्यूजीलैंड के चार बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। इंग्लिश तेज गेंदबाज ने लगातार तीन गेंदों पर कीवी टीम के 3 बल्लेबाजों को चलता किया। एटकिंसन का पहला शिकार नेथन स्मिथ बने, जो 14 रन बनाने के बाद पवेलियन लौटे। इसके बाद अगली ही बॉल पर एटकिंसन ने मैट हेनरी को भी पवेलियन की राह दिखा दी। दो गेंदों में लगातार दो विकेट चटका चुके एटकिंसन ने तीसरी गेंद पर अनुभवी खिलाड़ी टिम साउदी को भी अपने जाल में फंसाते हुए हैट्रिक पूरी कर ली। इंग्लैंड की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सात साल बाद किसी गेंदबाज ने हैट्रिक झटकी है।

विज्ञापन

ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज

गस एटकिंसन न्यूजीलैंड के बेसिन रिजर्व मैदान पर हैट्रिक लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। इस ग्राउंड पर उनसे पहले कोई भी बॉलर हैट्रिक नहीं ले सका है। इंग्लैंड की ओर से आखिरी हैट्रिक साल 2017 में मोईन अली ने झटकी थी। वहीं, साल 2011 और 2014 में स्टुअर्ट ब्रॉड ने यह कारनामा करके दिखाया था। एटकिंसन ने अपने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 31 रन खर्च करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। पहली पारी में न्यूजीलैंड का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया और पूरी टीम सिर्फ 125 रन पर ऑलआउट हुई।

विज्ञापन

टीम की ओर से सर्वाधिक 37 रन कप्तान केन विलियमसन ने बनाए। ब्रायडन कार्से ने भी जमकर कहर बरपाया और चार विकेट अपने नाम किए। पहली पारी में इंग्लैंड ने 280 रन बनाए थे, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम सिर्फ 125 रन बनाकर ढेर हो गई। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में खबर लिखे जाने तक तीन विकेट खोकर दूसरी पारी में 200 से ज्यादा रन बना लिए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola