SRH vs GT: गुजरात ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
SRH vs GT: गुजरात ने हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
Edited By Alsaba Zaya

Edited By Alsaba Zaya

SRH vs GT: आईपीएल 2025 का कारवां 6 अप्रैल को राजीव गांधी स्टेडियम पहुंचा। जहां पर मैच नंबर 19 सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। मुकाबले से पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस करने के लिए मैदान पर पहुंचे। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
GUJARAT TITANS HAVE WON THE TOSS AND THEY’VE DECIDED TO BOWL FIRST. pic.twitter.com/nL2bGR4CrB
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 6, 2025
जीटी की ओर से वाशिंगटन सुदंर को डेब्यू कैप मिली है। वह पहली बार जीटी की ओर से खेलेंगे। उन्हें अरशद खान की जगह पर मौका दिया गया है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद में भी एक बदलाव हुआ है। हर्षल पटेल बीमार होने के कारण इस मैच की प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं। उनकी जगह पर जयदेव उनादकट को मौका दिया गया है।
टॉस जीतने के बाद गिल ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करने जा रहे हैं। यह धीमी विकेट लग रही है, पिछले दो मैचों से अलग है क्योंकि यह काली मिट्टी की सतह है। आम तौर पर यह एक अच्छा विकेट है। हम अच्छा खेल रहे हैं, जितनी जल्दी हो सके परिस्थितियों के अनुकूल होने की जरूरत है।
टॉस हारने के बाद हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि पहले बल्लेबाजी करके खुश हूं। हम आक्रामक होना चाहते हैं। यह एक ऐसा मैदान है जिस पर हमें बल्लेबाजी करना पसंद है, हमने कुछ समय पहले इस मैदान पर 280 रन बनाए थे। हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। हमें अपनी ताकत पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है।
ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, कामिंडु मेंडिस, पैट कमिंस (कप्तान), जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, मोहम्मद शमी।
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, वाशिंगटन सुंदर, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा, ईशांत शर्मा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: