MI vs GT Playing 11: आईपीएल 2025 के 56वें मैच में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत गुजरात टाइटंस के साथ हो रही है। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। गुजरात ने अपने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिहाज से यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम है। मुंबई लगातार छह मैचों में जीत का स्वाद चख चुकी है और कमाल की फॉर्म में है। बल्लेबाजी में रयान रिकेल्टन, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव का बल्ला जमकर गरज रहा है। वहीं, गेंदबाजी में बोल्ट-बुमराह संग दीपक चाहर भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए हैं। दूसरी ओर, शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात ने भी इस सीजन दमदार खेल दिखाया है।
मुंबई की पहले बल्लेबाजी
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने वानखेड़े के मैदान पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। गुजरात ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। अरशद खान की टीम में एंट्री हुई है। अरशद को प्लेइंग इलेवन में वॉशिंगटन सुंदर की जगह पर मौका मिला है। हालांकि, मुंबई ने अपने विनिंग कॉम्बिनेशन से कोई छेड़छाड़ नहीं किया है।
दोनों टीमों के लिए जीत जरूरी
11 मैच खेलने के बाद मुंबई इंडियंस प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर काबिज है। मुंबई ने इस सीजन अब तक 7 मैचों में जीत का स्वाद चखा है। एमआई को अगर प्लेऑफ का टिकट चाहिए, तो टीम को बचे हुए 3 मैचों में से दो में जीत दर्ज करनी होगी। दूसरी ओर, गुजरात मुंबई के मुकाबले बेहतर स्थिति में है। गुजरात के 10 मैचों में 14 पॉइंट हो चुके हैं। चार मैचों में से गुजरात को अंतिम चार का टिकट हासिल करने के लिए 2 मैच जीतने होंगे। बल्लेबाजी में शुभमन गिल और साई सुदर्शन का प्रदर्शन कमाल का रहा है। वहीं, बटलर ने नंबर तीन की पोजीशन पर जबरदस्त प्रदर्शन किया है।
MI vs GT Playing 11
मुंबई इंडियंस प्लेइंग 11: रयान रिकेल्टन, रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
गुजरात टाइटंस प्लेइंग 11: साई सुदर्शन, शुभमन गिल, जोस बटलर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, साई किशोर, अरशद खान, गेराल्ड कोएत्जी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
7 mins agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
5 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
6 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
7 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines