KKR vs GT: गुजरात टाइटंस ने केकेआर KKR vs GT: 21 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी गुजरात टाइटंस को अच्छी शुरुआत मिली। शुभमन गिल और साईं सुदर्शन ने टीम के लिए मिलकर शतकीय साझेदारी भी निभाई। गुजरात ने साईं सुदर्शन, शुभमन गिल और जोस बटलर की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर 198 रनों का मजबूत स्कोर बनाया था। जिसके जवाब में केकेआर को हार का सामना करना पड़ा। गुजरात ने 39 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
जीटी ने बनाया विशाल स्कोर
गुजरात टाइटंस की ओर से ओपनिंग करने उतरे कप्तान शुभमन गिल और साईं सुदर्शन ने शानदार शुरुआत दी। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 114 रनों की मजबूत साझेदारी की, जिससे टीम को ठोस आधार मिला। साईं सुदर्शन ने तेजतर्रार पारी खेलते हुए 36 गेंदों में 52 रन बनाए, जिसमें कुछ बेहतरीन शॉट्स शामिल थे। वहीं शुभमन गिल ने अपनी कप्तानी पारी से सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने 55 गेंदों में 90 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 163.64 रहा।
हालांकि गिल अपने शतक से सिर्फ 10 रन दूर रह गए और 17.5 ओवर में वैभव अरोरा की गेंद पर आउट हो गए। बावजूद इसके, उनकी यह पारी टीम के लिए बेहद अहम साबित हुई। गिल की दमदार बल्लेबाजी के दम पर गुजरात ने 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 198 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
केकेआर का ऐसा रहा प्रदर्शन
199 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर को खराब शुरुआत मिली। सलामी बल्लेबाज रहमानउल्लाह गुरबाज पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर मोहम्मद सिराज का शिकार बने। उन्होंने 4 गेंदों का सामना करते हुए 1 रन बनाए। इसके अलावा सुनील नरेन ने भी खासा कमाल नहीं किया। वह 13 गेंदों में 17 रन बनाकर चलते बने। अजिंक्य रहाणे ने 36 गेंदों में 50 रनों की धीमी पारी खेली। जबकि उनके अलावा वेंकटेश अय्यर ने 19 गेंदों में 14 रन बनाए थे। टीम की ओर से कोई भी बल्लेबाज तेजी से रन नहीं बना सका, जिसका खामियाजा केकेआर को भुगतना पड़ा। केकेआर ने 20 ओवर के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए थे।
संबंधित खबरें
क्या धोनी खेलेंगे IPL 2027? CSK दिग्गज ने खुद दिया फ्यूचर पर जवाब
55 mins agoटीम इंडिया के खिलाफ लगातार दो हार के बाद न्यूजीलैंड ने बदला स्क्वाड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में हुई पूर्व RR कोच स्टेफन जोन्स की एंट्री
3 hrs agoटीम इंडिया की जीत के बाद गौतम गंभीर का दुनिया को संदेश
10 hrs agoराहुल, यशस्वी समेत कई बल्लेबाज फेल, आकिब नबी ने न्यूजीलैंड में बचाई लाज
11 hrs agoपाकिस्तान की टीम में फिर हुआ बड़ा बदलाव, रिजवान-इमाम समेत कई दिग्गज बाहर
11 hrs agoभारत की जीत के बीच संजू सैमसन के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड
12 hrs agoIND vs NZ: तीसरे T20I से कट सकता है इन 2 खिलाड़ियों का पत्ता
12 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अनोखा रिकॉर्ड टूटा, T20I में पहली बार हुआ ऐसा
12 hrs agoभारत का ऐतिहासिक कारनामा, 200 टी-20 मैच जीतने वाली बनी दुनिया की पहली टीम
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines