Wriddhiman Saha: आईपीएल 2025 के लिए सभी फ्रेंचाइजियां अपनी तैयारियों में जुट चुकी है। मेगा ऑक्शन में कई खिलाड़ियों की किस्मत का दरवाजा खुलेगा, जबकि कई खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी रिलीज करने का मन बना चुकी हैं। शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस से ऋद्धिमान साहा का पत्ता साफ हो सकता है। ये खिलाड़ी लगातार 2 साल से इस टीम के लिए निराशाजनक प्रदर्शन कर रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस खिलाड़ी को जीटी मैनेजमेंट रिलीज कर सकती है।
इस खिलाड़ी का कट सकता है पत्ता
आईपीएल 2025 से पहले जीटी, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा को रिलीज कर सकती है। साहा आईपीएल 2022 से इस टीम का हिस्सा हैं। पहले सीजन में टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने के बाद साहा 2 सीजन से रन बनाने से जूझ रहे हैं। खराब प्रदर्शन की वजह से जीटी का प्रदर्शन भी आईपीएल 2024 में खराब रहा। लगातार 2 साल तक फाइनल खेलने वाली टीम आईपीएल 2024 में प्ले ऑफ तक का सफर तय नहीं कर सकी। सलामी बल्लेबाज के रूप में साहा का खराब प्रदर्शन भी इसकी एक वजह रहा।
ऐसा रहा है प्रदर्शन
आईपीएल 2023 में साहा ने खेले गए 17 मैच में केवल 23.19 की औसत के साथ 371 रन बनाए थे। वहीं पिछला सीजन साहा का और भी खराब रहा। उन्होंने खेले गए 9 मैच में 15.11 की औसत के साथ 136 रन बनाए थे। वो, पिछले सीजन एक भी अर्धशतक नहीं जड़ सके थे। ऐसे में 40 वर्षीय बल्लेबाज को फ्रेंचाइजी अलविदा कह सकती है।
आईपीएल करियर पर नजर डालें तो साहा ने अब तक खेले गए 170 मैच में 24.25 की औसत के साथ 2934 रन बनाए है। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 13 अर्धशतक भी अपने नाम किए।
अगर जीटी साहा को रिलीज करती है तो उन्हें ऑक्शन में आना पड़ेगा। ऐसे में बेहद कम ही चांस लग रहा है कि साहा को कोई फ्रेंचाइजी अपनी टीम का हिस्सा बनाए। क्योंकि इन दिनों कई खिलाड़ी अपने राज्य की ओर से आयोजित हो रही टी-20 लीग में धमाल मचा रहे हैं। ऐसे में सभी फ्रेंचाइजियों की नजरें अब युवा टैलेंट पर रहने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें: CPL 2024: RCB के इस गेंदबाज को आंख दिखाना पड़ा भारी, हेटमायर ने छक्का जड़ दिया करारा जवाब, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
‘संजू के साथ सूर्यवंशी को कराओ ओपनिंग’, आकाश चोपड़ा ने मैनेजमेंट को दी सलाह
30 mins agoIPL 2027 Mini Auction: कब और कहां होगी खिलाड़ियों की नीलामी? तारीख आई सामने
38 mins agoइंग्लैंड के गैरेथ बैटी बन सकते हैं CSK के अगले बल्लेबाजी कोच
51 mins agoउस्मान ख्वाजा को था मौत का डर, गंभीर बीमारी के बीच ऐसे बचाया अपना करियर
57 mins agoपाकिस्तान टीम से सैम अयूब की छुट्टी, खराब प्रदर्शन के बाद PCB का बड़ा फैसला
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके भाई आशीर्वाद का जलवा, प्रैक्टिस मैच में 87 गे
1 hr agoटेस्ट फॉर्मेट में भी अर्शदीप सिंह को मिल सकता है खेलने का मौका
1 hr agoईशान किशन की नंबर-1 रैंकिंग पर खतरा, अभिषेक शर्मा छीन सकते हैं ताज
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
2 hrs agoइंडिया ए के इन 5 खिलाड़ियों ने दूसरी पारी में कराया कमबैक
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines