Parthiv Patel Gujarat Titans: आईपीएल 2025 की शुरुआत से पहले गुजरात टाइटंस ने बड़ी चाल चली है। टीम ने आगामी सीजन के लिए पार्थिव पटेल को अपनी टीम से जोड़ा है। पार्थिव गुजरात की टीम से बतौर बैटिंग मेंटोर जुड़े हैं। भारत का पूर्व खिलाड़ी गैरी कर्स्टन की जगह लेगा। कर्स्टन पहले गुजरात के बैटिंग कोच और मेंटोर की भूमिका निभा रहे थे। गुजरात की टीम का प्रदर्शन पिछले सीजन कुछ खास नहीं रहा था। टीम ने आईपीएल 2024 में खेले 14 मैचों में से सिर्फ 5 में जीत दर्ज की थी, जबकि 7 मैचों में टीम को हार झेलनी पड़ी थी। पार्थिव गुजरात टीम के हेड कोच आशीष नेहरा के साथ मिलकर टीम के बल्लेबाजी क्रम को मजबूत प्रदान करेंगे।
पार्थिव की हुई गुजरात टीम में एंट्री
गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले बड़ा दांव खेला है। टीम ने पार्थिव पटेल को बतौर बैटिंग कोच और मेंटोर टीम से जोड़ा है। गुजरात की टीम से जुड़ने से पहले पार्थिव मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा रहे थे। बता दें कि पार्थिव ने साल 2020 में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को अलविदा कहते हुए मुंबई टीम का दामन थमा था।
पार्थिव ने भारत की ओर से 25 टेस्ट, 38 वनडे और दो टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले। पार्थिव के पास काफी अनुभव मौजूद है, जिसका फायदा गुजरात टाइटंस को आगामी सीजन में मिल सकता है। पार्थिव मुंबई टीम की ओर से घरेलू क्रिकेट में दमदार टैलेंट को खोजने का काम करते थे। ऐसे में आईपीएल के मेगा ऑक्शन में पार्थिव गुजरात की मजबूत टीम खड़ी करने में अहम रोल अदा कर सकते हैं।
गुजरात का पिछला सीजन रहा था खराब
हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस में जाने के बाद आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस की टीम शुभमन गिल की कप्तानी में उतरी थी। हालांकि, गिल की कैप्टेंसी में टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। पिछले सीजन गुजरात पहली बार प्लेऑफ का टिकट कटाने में नाकाम रही थी। 14 मैचों में से गुजरात सिर्फ 5 में ही जीत का स्वाद चख सकी थी, जबकि 7 मैचों में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा था। टीम का बल्लेबाजी क्रम उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा था। वहीं, एक या दो गेंदबाज को छोड़कर टीम के बॉलर्स अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे थे। गुजरात ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी में साल 2022 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आईपीएल के खिताब पर कब्जा जमाया था। वहीं, 2023 में टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
15 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
35 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
58 mins agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines