Gujarat Titans Player Engaged with his Girlfriend: ऑस्ट्रेलिया के युवा तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन ने अपनी गर्लफ्रेंड से सारा पैट्रिक से सगाई कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी गर्लफ्रेंड सारा के साथ फोटो शेयर करते हुए इस बात का ऐलान किया है। ऑस्ट्रेलिया के युवा तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन आईपीएल में गुजरात टाइटंस टीम का हिस्सा हैं।
सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन ने अपने फैंस को गुड न्यूज दी है। उन्होंने हाल में ही अपनी गर्लफ्रेंड से सगाई कर ली है। स्पेंसर जॉनसन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी गर्लफ्रेंड की फोटो शेयर की है। इस फोटो में उनकी गर्लफ्रेंड इंगेजमेंट रिंग दिखाती हुईं नजर आ रही हैं। फैंस स्पेंसर जॉनसन को लगातार बधाई दे रहे हैं। फैंस लगातार उनकी पोस्ट को लाइक कर रहे हैं।
आईपीएल में हैं गुजरात टाइटंस टीम का हिस्सा
आईपीएल में स्पेंसर जॉनसन गुजरात टाइटंस के लिए खेल चुके हैं। वो आईपीएल 2024 में भी खेलते हुए दिखाई दिए थे। जॉनसन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं। द हंड्रेड 2023 टूर्नामेंट में अपनी दमदार की वजह से वो चर्चा में आए थे। वो बीबीएल में ब्रिस्बेन हीट के लिए खेलते हैं। इसके अलावा वो अमेरिका की मेजर क्रिकेट लीग में लॉस एंजिल्स नाइटराइडर्स के लिए खेल चुके हैं।
स्कॉटलैंड और इंग्लैंड दौरे से बाहर हो गए हैं जॉनसन
बता दें कि द हंड्रेड में खेलते हुए तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन चोटिल हो गए थे। इस वजह से वो ऑस्ट्रेलिया को स्कॉटलैंड और इंग्लैंड दौरे से बाहर हो गए हैं। द हंड्रेड में वह ओवल इंविंसिबल्स का हिस्सा थे। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने उनकी जगह पर न्यू साउथ वेल्स के ऑलराउंडर सीन एबॉट को शामिल किया है। जॉनसन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए पांच टी20 और एक वनडे मैच खेले हैं।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
55 mins ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
1 hr agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
3 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
4 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
5 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
13 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines