MI vs GT: रोमांच से भरे मुकाबले में गुजरात टाइटंस आखिरकार बाजी मारने में सफल रही। बारिश से प्रभावित मुकाबले में शुभमन गिल की सेना ने मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हराया। आखिरी ओवर में जीत के लिए गुजरात को 15 रनों की दरकार थी। राहुल तेवतिया और गेराल्ड कोएत्जी की बेहतरीन बल्लेबाजी के बूते गुजरात लास्ट गेंद पर जीत दर्ज करने में कामयाब रही। इस जीत के साथ ही गुजरात के अब 16 पॉइंट हो गए हैं और टीम प्लेऑफ के टिकट से अब महज एक जीत दूर है।
गुजरात की खराब शुरुआत
156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। साई सुदर्शन महज 5 रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट का शिकार बने। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर नो मोर्चा संभाला। बटलर ने 27 गेंदों में 30 रन जडे़। इसके बाद गिल ने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे रदरफोर्ड संग मिलकर तीसरे विकेट के लिए 35 रन जोड़े। गिल और रदरफोर्ड की साझेदारी के दम पर गुजरात जीत की तरफ तेजी से बढ़ रही थी। हालांकि, तभी बारिश की वजह से मैच को रोकना पड़ा।
बुमराह की घातक गेंदबाजी
जसप्रीत बुमराह ने बारिश के बाद अपनी गेंदबाजी से पूरा खेल पलटकर रख दिया। जस्सी ने शुभमन गिल की 43 रनों की पारी का अंत किया। दूसरे छोर से ट्रेंट बोल्ट ने रदरफोर्ड द्वारा खेली गई 15 गेंदों पर 28 रन की पारी का भी अंत कर दिया। बुमराह अपने स्पेल के आखिरी ओवर में लौटे और उन्होंने शाहरुख खान को क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखा दी।
जस्सी ने 4 ओवर में सिर्फ 19 रन देकर दो बड़े झटके। इसके बाद अश्वनी कुमार ने राशिद खान को भी महज 2 रन के स्कोर पर चलता किया। इसके बाद फिर से बारिश का आगमन हो गया। इस समय गुजरात को 2 ओवरों में जीत के लिए 24 रन बनाने थे।
आखिरी ओवर का रोमांच
बारिश के बाद मैच को 19 ओवर का कर दिया गया। यानी अब गुजरात के पास एक ओवर था और रन बनाने थे 15। दीपक चाहर की पहली ही गेंद पर राहुल तेवतिया ने चौका जड़ दिया। दूसरी गेंद पर एक रन बना, तो तीसरी बॉल को कोएत्जी ने दर्शकों के बीच भेजते हुए छह रन बटोर लिए। चौथी गेंद नो-बॉल निकली, जिस पर दोनों बल्लेबाज एक रन भी भागने में सफल रहे।
लास्ट की 2 गेंदों में गुजरात को सिर्फ एक रन की दरकार थी। हालांकि, दीपक ने गेराल्ड कोएत्जी को पवेलियन की राह दिखा दी। मगर आखिरी गेंद पर नए बल्लेबाज अरशद एक रन चुराने में सफल रहे और इसके साथ ही गुजरात ने इस मुकाबले को 3 विकेट से अपने नाम कर लिया।
नहीं चला मुंबई का बैटिंग ऑर्डर
गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुंबई इंडियंस का बैटिंग ऑर्डर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सका। रयान रिकेल्टन सिर्फ 2 रन बनाकर चलते बने, तो रोहित शर्मा के खाते में महज 7 रन आए। विल जैक्स और सूर्युकमार ने इसके बाद मोर्चा संभाला और तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी जमाई। जैक्स ने 35 गेंदों में 53 रन ठोके, तो सूर्या 35 रन बनाकर आउट हुए।
तिलक वर्मा और कप्तान हार्दिक पांड्या बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। अंतिम ओवरों मे कॉर्बिन बॉश ने 22 गेंदों में 27 रन जड़े, जिसके बूते मुंबई की टीम 8 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड 8 विकेट खोकर 155 रन लगाने में सफल रही।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
7 mins agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
5 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
6 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
7 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines