हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

RR vs GT: गिल और सुदर्शन की पारी से बिखर गई राजस्थान रॉयल्स, गुजरात ने दर्ज की धमाकेदार जीत

RR vs GT: 9 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन किया और धमाकेदार जीत दर्ज की. रॉयल्स के खिलाफ जीटी के बल्लेबाजी और गेंदबाजी विभाग ने उमदा प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

RR vs GT: IPL 2026 में 9 मई को कारवां जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम पहुंचा, जहां पर राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में गुजरात टाइटंस की ओर से शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने अर्धशतकीय पारी खेली थी और टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाने में मदद की थी. राजस्थान के गेंदबाजों की पहली पारी में जमकर कुटाई भी हुई थी. गुजरात टाइटंस ने 77 रनों से जीत दर्ज की.

शुभमन और साई का शानदार अर्धशतक

साई सुदर्शन ने 36 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 55 रनों की पारी खेली, जबकि शुभमन गिल के बल्ले से 44 गेंदों में 84 रन निकले. वह शतक बनाने से चूक गए. पहले विकेट के लिए गिल और सुदर्शन ने 118 रनों की साझेदारी निभाई. वहीं, दूसरे नंबर पर जोस बटलर ने 10 गेंदों में 13 रन बनाए, जबकि वॉशिंगटन सुंदर 20 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद राहुल तेवतिया ने अंत में 4 गेंदों में 14 रन बनाए. 20 ओवर में राजस्थान ने इस तरह 4 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए.

राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर की जमकर कुटाई हुई. उन्होंने 46 रन खर्च कर किए और कोई विकेट भी नहीं लिया. इसके अलावा तुषार देशपांडे ने भी 4 ओवर में 52 रन दिए, जबकि ब्रिजेश शर्मा ने 4 ओवर में 47 रन खर्च कर 2 विकेट लिए.

विज्ञापन

राजस्थान को मिली करारी हार

सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी बल्लेबाजी की. हालांकि वह अर्धशतक नहीं बना सके. उन्होंने 16 गेंदों में 36 रनों की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल थे. लेकिन यशस्वी जायसवाल ने खासा प्रभावित नहीं किया. उन्होंने 4 गेंदों में 3 रन बनाए. इसके बाद ध्रुव जुरेल ने 10 गेंदों में 24 रनों की पारी खेली, जबकि शिमरोन हेटमायर ने 7 गेंदों में 6 रन बनाए. रवींद्र जडेजा थोड़ी देर क्रीज पर जमे रहे. उन्होंने 25 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली. इसके अलावा शुभम दुबे ने 14 गेंदों में 15 रन बनाए. राजस्थान 16.3 ओवर में 152 रनों पर सिमट गई.

गुजरात की ओर से राशिद खान ने 4 ओवर में 33 रन खर्च कर 4 विकेट लिए, जबकि कगिसो रबाडा ने 3 ओवर में 33 रन खर्च कर 2 विकेट लिए थे.

विज्ञापन

खबर अपडेट की जा रही है….

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola