हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

GT vs RR: सुदर्शन का टॉप क्लास शो, गेंदबाजों ने भी जमाया रंग, घर में गुजरात ने चखा धमाकेदार जीत का स्वाद

GT vs RR: आईपीएल 2025 के 23वें मैच में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को एकतरफा मुकाबले में 58 रनों से हराया।

विज्ञापन
GT vs RR

GT vs RR: अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने शान से जीत का स्वाद चखा है। शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात ने राजस्थान रॉयल्स को 58 रनों से रौंद डाला। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 217 रन लगाए। टीम की ओर से साई सुदर्शन ने 53 गेंदों पर 82 रन की दमदार पारी खेली। 218 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की पूरी टीम 159 रन बनाकर ढेर हो गई। गुजरात के गेंदबाजों ने जमकर कहर बरपाया। प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन विकेट अपने नाम किए, जबकि राशिद और साई किशोर ने दो-दो विकेट चटकाए।

राजस्थान के बल्लेबाजों का फ्लॉप शो

218 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत बेहद खराब रही। यशस्वी जायसवाल महज 6 रन बनाकर आउट हुए। नीतीश राणा एक रन बनाकर चलते बने। रियान पराग ने कुछ दमदार शॉट्स लगाए, लेकिन वह 14 गेंदों में 26 रन बनाकर टीम को मझधार में छोड़ गए। कप्तान संजू सैमसन 28 गेंदों में 41 रन की पारी खेलने के बाद प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने। शिमरॉन हेटमायर ने एक छोर से तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों पर 52 रन की तेज तर्रार पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका और पूरी टीम 159 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। गेंदबाजी में गुजरात की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने कहर बरपाते हुए तीन विकेट अपनी झोली में डाले, तो राशिद खान ने दो विकेट अपने नाम किए।

सुदर्शन ने खेली एक और दमदार पारी

टॉस गंवाने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 217 रन लगाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कप्तान शुभमन गिल सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद जोस बटलर और साई सुदर्शन ने दूसरे विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी जमाई। बटलर ने 25 गेंदों पर 36 रन ठोके, जबकि सुदर्शन ने एक और कमाल की पारी खेलते हुए 53 गेंदों पर 82 रन की लाजवाब इनिंग खेली। सुदर्शन ने अपनी पारी के दौरान 8 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के जमाए। नंबर चार पर उतरे शाहरुख खान ने 20 गेंदों पर ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए 36 रन जड़े। वहीं, अंतिम ओवरों में राहुल तेवतिया ने 200 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए नाबाद 24 रन बनाए।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola