GT vs MI: 29 मार्च को आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर मुंबई ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जबकि मेजबान गुजरात ने पहले बल्लेबाजी की। गुजरात की ओर से सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई, जिसकी वजह से जीटी ने बड़ा स्कोर बनाया। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई को मुकाबला गंवाना पड़ा।
जीटी ने बनाए थे 196 रन
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीटी ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए थे। सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतरे साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने जीटी को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 78 रन जोड़े थे। सुदर्शन ने 41 गेंदों में 63 रन बनाए थे, जबकि शुभमन गिल ने 27 गेंदों में 38 रनों की शानदार पारी खेली।
इस पारी की बदौलत वह नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 1000 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए। इसके अलावा जोस बटलर ने भी टीम के लिए अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 24 गेंदों में 39 रन बनाए थे। मुंबई की ओर से हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके। इसके अलावा कोई भी गेंदबाज खासा कमाल नहीं कर सका।
मुंबई ने गंवाया मुकाबला
197 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की ओर से रोहित शर्मा और रियान रिकेल्टन ने पारी की शुरुआत की। रोहित 8 रन बनाकर चलते बने। लेकिन उन्होंने इस मैच में आईपीएल में 600वां चौका भी जड़ा। वहीं रियान ने भी निराश किया। उन्होंने 9 गेंदों में 6 रन बनाए थे। नंबर 3 पर तिलक वर्मा ने 36 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली। इसके अलावा उन्होंने 3 चौके और 1 छक्के अपने नाम किए। इसके अलावा रॉबिन मिंज टीम के लिए कमाल नहीं कर सके। वह 6 गेंदों में 3 रन बनाकर ईशांत शर्मा का शिकार बन गए। वहीं मुंबई की ओर से सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंदों में 48 रनों की पारी खेली। लेकिन ये जीत के लिए काफी नहीं था। 20 ओवर के बाद मुंबई ने 6 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। गुजरात ने मुकाबला 36 रनों से अपने नाम कर लिया।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
4 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
5 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
5 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines