News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
WPL Auction: वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 के लिए ऑक्शन का आयोजन दिल्ली में 27 नवंबर को किया जा रहा है. मार्की खिलाड़ियों पर बोली लग चुकी है. भारत को विश्व कप जिताने वाली स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा पर ऐतिहासिक बोली लगी. वह वुमेंस प्रीमियर लीग की दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी बन गई हैं. यूपी वॉरियर्स ने दीप्ति को एक बार फिर से अपनी टीम का हिस्सा बना लिया है.
महिला प्रीमियर लीग इतिहास की सबसे महंगी खिलाड़ी अब तक RCB की कप्तान स्मृति मंधाना हैं, जिन्हें RCB ने 3.4 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने दल का हिस्सा बनाया था. वहीं अब दीप्ति एश्ले गार्डनर और नैट साइवर ब्रंट के साथ दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी बन गई हैं. दीप्ति को 3.20 करोड़ में यूपी वॉरियर्स ने RTM का यूज कर अपने दल में दोबारा से शामिल कर लिया. इससे पहले दीप्ति को यूपी ने साल 2023 में 2.60 करोड़ का हिस्सा बनाया था.
दीप्ति ने महिला विश्व कप 2025 में कमाल का प्रदर्शन किया था. उन्होंने बल्ले और गेंद के साथ धमाल मचाया था. उन्होंने 7 पारियों में 215 रन बनाए थे, जबकि गेंदबाजी में उन्होंने सबसे ज्यादा विकेट लिए थे. दीप्ति ने 9 पारियों में 22 विकेट लिए थे. दीप्ति प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाली खिलाड़ी भी बनी थीं.
दीप्ति शर्मा ने WPL में अब तक 25 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 507 रन बनाए हैं, जबकि गेंदबाजी में उन्होंने 27 विकेट लिए हैं. वहीं टी-20 इंटरनेशनल में दीप्ति ने भारत के लिए 81 पारियों में 1100 रन बनाने के अलावा 147 विकेट भी लिए हैं.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने SMAT में 350 स्ट्राइक रेट से ठोके रन, फिर भी टीम को मिली हार
| रैंक | खिलाड़ी का नाम | देश | कीमत | टीम | संस्करण |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | स्मृति मंधाना | भारत | ₹3.40 करोड़ | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | WPL 2023 |
| 2 | एश्ले गार्डनर | ऑस्ट्रेलिया | ₹3.20 करोड़ | गुजरात जायंट्स | WPL 2023 |
| 3 | नैट साइवर-ब्रंट | इंग्लैंड | ₹3.20 करोड़ | मुंबई इंडियंस | WPL 2023 |
| 4 | दीप्ति शर्मा | भारत | ₹3.20 करोड़ | यूपी वॉरियर्स | WPL 2026 |
| 5 | जेमिमा रोड्रिग्स | भारत | ₹2.20 करोड़ | दिल्ली कैपिटल्स | WPL 2023 |
ये भी पढ़ें: IND vs SA: पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI आई सामने! इन खिलाड़ियों का कट सकता है पत्ता
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।