Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans: आईपीएल 2025 का मैच नंबर 14 रॉय चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। आरसीबी शानदार फॉर्म में चल रही है और अब तक खेले गए 2 मैच को टीम ने अपने नाम किया है। वहीं गुजरात ने अब तक दो मैच खेले हैं, जिसमें टीम को 1 जीत और 1 हार मिली है। दोनों ही टीमें अपना तीसरा मैच खेलने के लिए उतर चुकी हैं। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। जीटी की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव हुआ है, जबकि आरसीबी बिना किसी बदलाव के साथ इस मैच में उतरी है।
कगिसो रबाडा हुए बाहर
गुजरात की ओर से कगिसो रबाडा ये मैच नहीं खेलेंगे। इसकी पुष्टि शुभमन गिल ने टॉस के दौरान की है। रबाडा निजी कारणों से ये मैच नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह पर अरशद खान को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। वहीं आरसीबी ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई भी बदलाव नहीं किया है।
टॉस के बाद क्या बोले दोनों कप्तान?
पहले गेंदबाजी करने के फैसले को लेकर गिल ने कहा कि विकेट अच्छा लग रहा है। हमने देखा कि परिस्थितियां ज्यादा नहीं बदलती हैं। हम अपनी पिछली गलतियों को बदलने पर काम कर रहे हैं।
वहीं रजत पाटीदार ने पिच को लेकर कहा कि ये नई सतह है। ये काफी कठिन है और इसमें ज्यादा बदलाव नहीं होगा। जिस तरह से हमारे खिलाड़ी प्रदर्शन कर रहे हैं एक कप्तान के रूप में काफी आत्मविश्ववास मिलता है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (डब्ल्यू), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल।
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
18 mins agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
1 hr agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
2 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
2 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
3 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
4 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
4 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
4 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
5 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines