GT vs PBKS: गुजरात ने पंजाब को 4 विकेट से रौंदा, श्रेयस अय्यर की टीम को मिली हार

Gujarat Titans vs Punjab Kings: आईपीएल 2026 में रविवार 3 मई को डबल हेडर में दूसरा मुकाबला गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया. जीटी ने पंजाब को हराकर 2 अंक हासिल कर लिया.

Cricket News - 2026-05-03T233600.525

Gujarat Titans vs Punjab Kings : आईपीएल 2026 के मैच नंबर 46 में गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स की टीमें आमने सामने हुईं. गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 163/9 रन बनाए थे, जिसका पीछा करने के लिए जीटी को जीत मिली.

विज्ञापन

पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 163/9 रन बनाए थे. प्रियांश आर्य 2 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हुए, जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 14 गेंदों में 15 रन बनाए. पंजाब की ओर से सुर्यांश शेगडे ने 29 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली. इसके अलावा मार्कस स्टोयनिस ने 31 गेंदों में 40 रन बनाए.

विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात 19.5 ओवर में 167/6 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. साई सुदर्शन ने 41 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली, जबकि जोस बटलर ने 22 गेंदों में 46 रन बनाए. जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने 23 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली.

GT vs Punjab Kings IPL 2026: Weather and Pitch Report

अहमदाबाद का मौसम 3 मई को काफी गरम था. तापमान 41 डिग्री था, जबकि नमी 50 फीसदी थी. हवा 23 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही थी. दिन भर धूप खिली हुई थी, जबकि बारिश होने की संभावना 0 प्रतिशत थी.

विज्ञापन

Gujarat Titans vs PBKS IPL 2026: Probable Playing 11

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार.

पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

विज्ञापन

GT vs PBKS IPL 2026: Head to Head

इस मैच के बाद पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक 8 मैच खेले गए हैं. पंजाब ने 4 मैच जीते हैं, जबकि जीटी को 4 मैच में जीत मिली है.

नीचे पढ़ें पल पल की अपडेट्स…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

GT vs PBKS: जीटी को मिली जीत

गुजरात टाइटंस को इस मैच में जीत मिली है. गुजरात ने पंजाब को 4 विकेट से हराकर मुकाबले पर कब्जा जमा लिया है. 19.5 ओवर में गुजरात ने मुकाबला अपने नाम कर लिया.

GT vs PBKS: गुजरात की आधी टीम लौटी पवेलियन

राहुल तेवतिया के रूप में गुजरात को पांचवां झटका लगा है. वह 6 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हो गए हैं. गुजरात की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है.

GT vs PBKS LIVE: गुजरात को लगा चौथा झटका, साई सुदर्शन हुए आउट

गुजरात को चौथा झटका लग चुका है. साई सुदर्शन की अर्धशतकीय पारी का अंत हो गया है. उन्होंने 41 गेंदों में 57 रन बनाए हैं. राहुल तेवतिया बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं.

GT vs PBKS: गुजरात का तीसरा विकेट, निशांत सिंधू लौटे पवेलियन

गुजरात का तीसरा विकेट गिरा. निशांत सिंधू 11 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हो गए. 13 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 113/3 है. गुजरात को जीत के लिए 42 गेंदों में 61 रन बनाने की जरूरत है.

GT vs PBKS: 10 ओवर का खेल हुआ खत्म

10 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. साई सुदर्शन और निशांत सिंधू बल्लेबाजी कर रहे हैं. सुदर्शन 29 गेंदों में 36 और निशांत सिंधू 9 गेंदों में 14 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. 11 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 92/2 है.

GT vs PBKS: गुजरात का दूसरा विकेट गिरा, आउट हुए जोस बटलर

गुजरात टाइंटस का दूसरा विकेट गिर गया है. जोस बटलर 22 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हो गए हैं. 9 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 73/2 है. क्रीज पर निशांत सिंधू बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं.

GT vs PBKS: 6 ओवर बाद गुजरात का स्कोर- 58/1

गुजरात टाइटंस ने 6 ओवर में 1 विकेट खोकर 58 रन बना लिए हैं, साई सुदर्शन 26 और जोस बटलर 21 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

GT vs PBKS: 4 ओवर बाद गुजरात का स्कोर- 33/1

गुजरात टाइटंस ने 4 ओवर में 1 विकेट खोकर 18 रन बना लिए हैं, साई सुदर्शन 19 और जोस बटलर 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

GT vs PBKS: 2 ओवर बाद गुजरात का स्कोर- 18/1

गुजरात टाइटंस ने 2 ओवर में 1 विकेट खोकर 18 रन बना लिए हैं, साई सुदर्शन 11 और जोस बटलर 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

GT vs PBKS: गुजरात का पहला विकेट गिरा

पंजाब किंग्स के पेसर अर्शदीप सिंह ने गुजरात टाइटंस पहला झटका देते हुए उनकी टीम के कप्तान शुभमन गिल को महज 5 रन के निजी स्कोर पर कूपर कोनोली के हाथों कैच आउट करा दिया.

GT vs PBKS: गुजरात की पारी शुरू

164 रन के टारगेट का पीछा करने के लिए गुजरात टाइटंस के रेगुलर ओपनर साई सुदर्शन और शुभमन गिल क्रीज पर आए हैं. इनके कंधों पर जीत की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है.

GT vs PBKS: पंजाब किंग्स ने बनाए 163 रन

पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 163 रन बनाए हैं. जीटी को 20 ओवर में 164 रन बनाने होंगे. अब शुभमन गिल एंड कंपनी से खासा उम्मीदें हैं.

GT vs PBKS: आउट हुए मार्कस स्टोयनिस, पंजाब को लगा आठवां झटका

पंजाब को आठवां झटका लगा है. मार्कस स्टोयनिस 31 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हुए. 17.5 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 141/8 है. इससे पहले पंजाब को सातवां झटका जेवियव बार्टलेट के रूप में लगा था.

GT vs PBKS: गुजरात को मिली छठी सफलता, आउट हुए श्रेयांश

गुजरात को छठी सफलता श्रेयांश शेगडे के रूप में लगा है. वह 29 गेंदों में 57 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए हैं. 16 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 126/6 है.

GT vs PBKS: 15 ओवर का खेल हुआ खत्म

15 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. श्रेयांश ने अर्धशतक बना दिया है. मार्कस स्टोयनिस भी 22 गेंदों में 28 रन बनाकर खेल रहे हैं.

GT vs PBKS: 13 ओवर का खेल हुआ खत्म

13 ओवर का खेल खत्म हो गया है. मार्कस स्टोयनिस और श्रेयांश शेडगे बल्लेबाजी कर रहे हैं. 13 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 81/5 है. जीटी को छठे विकेट की तलाश है.

GT vs PBKS: पंजाब की आधी टीम लौटी पवेलियन, कप्तान साहब हुए आउट

पंजाब की आधी टीम पवेलियन लौट गई है. श्रेयस अय्यर के रूप में पंजाब को पांचवां झटका लगा. वह 21 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुए. 8.4 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 47/5 है.

GT vs PBKS: पंजाब को लगा चौथा झटका, नेहाल वढेरा हुए आउट

पंजाब को लगा चौथा झटका लगा है. नेहाल वढेरा आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं. जेसन होल्डर ने उन्हें आउट कर पवेलियन लौटाया. क्रीज पर सुयंश शेगडे बल्लेबाजी करने के लिए उतरे हैं.

GT vs PBKS: पंजाब को लगा तीसरा झटका

प्रभसिमरन सिंह 14 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हो गए. कगिसो रबाडा ने उन्हें अपना शिकार बनाया. पंजाब को लगा तीसरा झटका लगा है.

GT vs PBKS: अय्यर और प्रभसिमरन ने जमाया पैर

पहले ओवर में 2 विकेट गिरने के बाद श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह ने पैर जमा लिया है. दोनों क्रीज पर बल्लेबाजी कर रहे हैं और पंजाब की पारी को आगे बढ़ा रहे हैं. 5 ओवर में पंजाब का स्कोर 35/2 है. अय्यर और प्रभसिमरन 15-15 रन बनाकर खेल रहे हैं.

GT vs PBKS LIVE: पहले ओवर में सिराज का तहलका

प्रियांश को आउट करने के बाद सिराज ने कूपर कोनोली को आउट कर दिया. पंजाब को पहले ही ओवर में 2 झटके लगे हैं. 1 ओवर के बाद स्कोर 6/1 है.

GT vs PBKS: पंजाब को पहला झटका, सिराज ने प्रियांश को किया आउट

पंजाब को पहला झटका प्रियांश आर्य के रूप में लगा है. मोहम्मद सिराज ने पंजाब को पहला झटका पहले ओवर की दूसरी गेंद पर दिया.

GT vs PBKS LIVE: क्रीज पर उतरे प्रभसिमरन और प्रियांश

पंजाब की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. क्रीज पर प्रभसिमरन और प्रियांश आर्य उतर चुके हैं. जीटी की ओर से पहला ओवर मोहम्मद सिराज कर रहे हैं.

GT vs PBKS: पंजाब की प्लेइंग 11

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

GT vs PBKS: गुजरात की प्लेइंग 11

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार.

GT vs PBKS: गुजरात ने जीता टॉस, पहले गेंदबाज का फैसला, देखें प्लेइंग 11

गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. पंजाब की टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी करेगी. जीटी की प्लेइंग 11 में एक बदलाव हुआ है. निशांत सिंधू को डेब्यू हुआ है.

GT vs PBKS: थोड़ी देर में होगा टॉस

थोड़ी देर में पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर और गुजरात के कप्तान शुभमन गिल टॉस के लिए मैदान पर आएंगे. टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ