GT vs MI Highlights: मुंबई इंडियंस ने दर्ज की शानदार जीत, 99 रनों से हार गई गुजरात

Gujarat Titans vs Mumbai Indians: आईपीएल 2026 में 20 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. मुंबई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर ली.

Cricket News - 2026-04-20T231421.575

Gujarat Titans vs Mumbai Indians: आईपीएल 2026 में मैच नंबर 30 गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. दोनों टीमें जीत की तलाश में उतरी थीं. गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 199 रन बनाए थे, जिसके जवाब में गुजरात को करारी हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

99 रनों से मुंबई ने मारी बाजी

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 199 रन बनाए थे. मुंबई की ओर से तिलक वर्मा ने शतकीय पारी खेली थी. उन्होंने 45 गेंदों में 101 रन बनाए थे. इसके अलावा तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में 101 रन बनाए थे. जीटी की ओर से कगिसो रबाडा ने शानदार गेंदबाजी की थी. उन्होंने 3 विकेट लिए थे.

विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात को 99 रनों से हार का सामना करना पड़ा. गुजरात 15.5 ओवर में 100 रनों पर सिमट गई. टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन वॉशिंगटन सुंदर ने बनाए. उन्होंने 17 गेंदों में 26 रनों की पारी खेली, जबकि शाहरुख खान के बल्ले से 17 रन निकले. इसके अलावा साई सुदर्शन 0 और कप्तान शुभमन गिल 14 रन बनाकर आउट हुए थे. मुंबई की ओर से अश्विनी कुमार ने 4 विकेट झटके

GT vs Mumbai Indians IPL 2026: Weather and Pitch Report

मौसम की बात करें तो अहमदाबाद का मौसम 41 डिग्री तक गया था. मैच के दौरान तापमान 32 से 34 डिग्री था. पिच की बात करें तो अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है. यहां पर गेंदबाजों को गति और उछाल मिलती है.

विज्ञापन

मैच के बाद कैसा है Head to Head रिकॉर्ड?

मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक 9 मैच खेले गए हैं. पलड़ा ज्यादा भारी गुजरात का रहा है. गुजरात ने 5 मैच जीते हैं, जबकि मुंबई को 4 जीत मिली है.

नीचे पढ़ें मैच से जुड़ी बड़ी अपडेट…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

मुंबई इंडियंस ने दर्ज की शानदार जीत, 99 रनों से हार गई गुजरात

मुंबई इंडियंस ने 99 रनों से गुजरात को हरा दिया है. 15.5 ओवर में जीटी 100 रनों पर सिमट गई. गुजरात की ओर से कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका. मुंबई ने सीजन की दूसरी जीत हासिल कर ली है.

GT vs MI LIVE: राशिद खान हुए आउट

राशिद खान और शाहरुख खान बैक टू बैक आउट हो गए हैं. जीटी का इस तकरह 8 विकेट गिर चुका है. मुंबई इंडियंस जीत की ओर बढ़ रही है. 13 ओवर के बाद जीटी का स्कोर 86/8 है.

GT vs MI LIVE: गुजरात को लगा छठा झटका

जीटी को छठा झटका लगा है. राहुल तेवतिया 11 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हो गए हैं. 11.5 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 85/6 है. राशिद खान बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं. गुजरात की टीम मुश्किलों में आ गई है.

GT vs MI LIVE: 10 ओवर का खेल हुआ खत्म

10 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. जीटी 71/5 रन बना चुकी है. मुकाबले में बने रहने के लिए जीटी को वापसी करनी होगी. शाहरुख खान और राहुल तेवतिया बल्लेबाजी कर रहे हैं. राहुल 7 और शाहरुख खान 14 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

GT vs MI LIVE: गुजरात को लगे बैक टू बैक दो झटके

8वें ओवर में गुजरात को बैक टू बैक दो झटके लगे हैं. 7.2 ओवर में वॉशिंगटन सुंदर आउट हुए, जबकि 7.4 ओवर में ग्लेन फिलिप्स पवेलियन लौट गए. इस तरह गुजरात ने अपने 5 विकेट खो दिए. क्रीज पर राहुल तेवतिया बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं. 8 ओवर के बाद जीटी का स्कोर 56/5 है.

GT vs MI LIVE: शुभमन गिल भी लौटे पवेलियन, पावर प्ले में जीटी को लगे 3 झटके

जीटी को खराब शुरुआत मिली है. शुभमन गिल के रूप में जीटी को तीसरा झटका लगा. उन्होंने 13 गेंदों में 14 रन बनाए. 5 ओवर के बाद जीटी का स्कोर 41/3 है. क्रीज पर ग्लेन फिलिप्स बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं. अब गुजरात को उनसे उम्मीदें हैं.

GT vs MI LIVE: सुदर्शन के बाद बटलर भी लौटे पवेलियन

पारी के दूसरे ओवर में ही गुजरात टाइटंस की टीम को दूसरा झटका लगा है. जोस बटलर को 5 रनों के स्कोर पर हार्दिक पांड्या ने पवेलियन भेज दिया है. फिलहाल गुजरात की टीम मुश्किल में नजर आ रही है.

GT vs MI LIVE: गुजरात टाइटंस को मिली खराब शुरुआत

गुजरात टाइटंस की टीम को बहुत ही खराब शुरुआत मिली है. पारी की पहली ही गेंद पर सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन आउट हो गए हैं. जसप्रीत बुमराह ने उन्हें जीरो के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया है.

GT vs MI LIVE: तिलक वर्मा का शानदार शतक, जीटी को मिला 200 रनों का लक्ष्य

तिलक वर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेल दी है. उन्होंने अंत तक नाबाद रहते हुए 45 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली. आखिरी गेंद पर चौका मारकर उन्होंने अपना शतक पूरा किया. 20 ओवर के बाद मुंबई ने 5 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए हैं. जीटी को जीत के लिए 200 रनों का लक्ष्य मिला है.

GT vs MI LIVE: मुंबई की आधी टीम लौटी पवेलियन

मुंबई को पांचवां झटका हार्दिक पांड्या के रूप में लगा है. उन्होंने 16 गेंदों में 15 रनों की धीमी पारी खेली. 19 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 177/5 है. वहीं, दूसरी ओर तिलक वर्मा 80 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

GT vs MI LIVE: कगिसो रबाडा की शानदार गेंदबाजी

जीटी की ओर से सबसे सफल गेंदबाज कगिसो रबाडा रहे. उन्होंने 4 ओवर में 33 रन खर्च कर 3 विकेट अपने नाम कर लिए हैं. उन्होंने 8.20 की किफायती इकोनॉमी रेट के साथ रन खर्च किए.

GT vs MI LIVE: तिलक वर्मा ने ठोका अर्धशतक, पांचवें विकेट की तलाश में जीटी

तिलक वर्मा ने धांसू अर्धशतकीय पारी खेल दी है. वह 35 गेंदों में 63 रन बनाकर खेल रहे हैं. 17.4 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 161/4 है. गुजरात को पांचवें विकेट की तलाश है. तिलक ने आखिरकार अपनी लय प्राप्त कर ली है.

GT vs MI LIVE: अर्धशतक की ओर बढ़ रहे तिलक वर्मा

तिलक वर्मा 30 गेंदों में 47 रन बनाकर खेल रहे हैं. दूसरी ओर हार्दिक पांड्या धीमी बल्लेबाजी कर रहे हैं. वह 11 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हुए. 16.4 ओवर में मुंबई का स्कोर 138/4 है.

GT vs MI LIVE: तिलक वर्मा कर रहे हैं शानदार बल्लेबाजी, स्कोर 100 के पार

तिलक वर्मा शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. उन्होंने अब तक 26 गेंदों में 35 रन बना दिए हैं. 14.4 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 4 विकेट पर 120/4 है. हार्दिक भी 5 गेंदों में 3 रन बनाकर खेल रहे हैं.

GT vs MI LIVE: 45 रन बनाकर आउट हुए नमनधीर, मुंबई को लगा चौथा झटका

45 रन बनाकर नमनधीर आउट हो गए हैं. मुंबई का चौथा विकेट गिर चुका है. उन्होंने 32 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली. क्रीज पर हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं. 13.2 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 99/4 है.

GT vs MI LIVE: 10 ओवर का खेल हुआ खत्म

10 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. मुंबई इंडियंस ने 3 विकेट के नुकसान पर 75 रन बना लिए हैं. नमनधीर और तिलक ने मुंबई की लड़खड़ाती हुई पारी को संभाला है. नमनधीर 31 और तिलक 10 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

GT vs MI LIVE: सूर्यकुमार यादव हुए आउट

गुजरात टाइटंस को तीसरी सफलता मिल चुकी है. सूर्यकुमार यादव ने 10 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए. 7 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 54/3 है. क्रीज पर तिलक वर्मा बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं.

GT vs MI LIVE: दानिश के बाद क्विंटन डी कॉक हुए आउट

क्विंटन डी कॉक के रूप में मुंबई को दूसरा झटका लगा है. वह भी खासा कमाल नहीं कर सके और 11 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए. डी कॉक ने पिछले मैच में शतकीय पारी खेली थी. 4.5 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 32/2 है.

GT vs MI LIVE: मुंबई का पहला विकेट गिरा, आउट हुए दानिश मालेवर

मुंबई का पहला विकेट गिर चुका है. दानिश मालेवर आउट हो गए हैं. वह 4 गेंदों में 1 रन बनाकर चलते बने. कगिसो रबाडा ने उन्हें अपना शिकार बनाया. क्रीज पर नमनधीर बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं.

GT vs MI LIVE: मुंबई की बल्लेबाजी हुई शुरू, क्रीज पर उतरे डी कॉक और दानिश

मुंबई इंडियंस की टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतर चुकी है. सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक और दानिश मालेवर बल्लेबाजी के लिए उतर चुके हैं. दानिश अपना आईपीएल डेब्यू कर रहे हैं. उनसे खासा उम्मीदें हैं.

GT vs MI LIVE: मुंबई की प्लेइंग 11

दानिश मालेवार, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कृष भगत, जसप्रित बुमरा, एएम गजनफर.

GT vs MI LIVE: गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (डब्ल्यू), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कैगिसो रबाडा, प्रिसिध कृष्णा, अशोक शर्मा.

GT vs MI Live Score: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस

गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. रोहित शर्मा इस मैच में नहीं खेल रहे हैं. जीटी ने अपनी प्लेइंग 11 में बदलाव नहीं किया है, जबकि मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 में बदलाव हुआ है. रोहित शर्मा चोट की वजह से ये मुकाबला नहीं खेल रहे हैं. पिछले मैच में भी उन्हें प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला था. रोहित शर्मा की आईपीएल 2026 में सैलरी 16.30 करोड़ रुपये है. उनका नहीं खेलना मुंबई के लिए बड़ा झटका है. दानिश मालेवर को मुंबई इंडियंस ने डेब्यू कैप दी है.

GT vs MI LIVE: चौथी जीत की तलाश में जीटी

जीटी ने अब तक खेले गए 5 मैच में 3 जीत हासिल की है, जबकि टीम को 2 मैच गंवाने पड़े हैं. मुंबई के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर जीटी तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी. फिलहाल अंक तालिका में जीटी 6 अंक के साथ छठे पायदान पर है.

GT vs MI LIVE: मुंबई आखिरी पायदान पर

आईपीएल 2026 में अब तक मुंबई इंडियंस ने 5 मैच खेले हैं. इस दौरान टीम ने केवल 1 जीत हासिल कर पाई है. 4 मैच में मुंबई को हार का सामना करना पड़ा है. फिलहाल मुंबई इंडियंस अंक तालिका में 2 अंक के साथ आखिरी नंबर पर है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ