हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

GT vs DC Dream Team: ये 11 खिलाड़ी खोलेंगे आपकी किस्मत का ताला! आंख मूंदकर इस बल्लेबाज को बना दीजिए कप्तान

GT vs DC Dream Team: आईपीएल 2025 में पांच मैचों में जीत दर्ज कर चुकी दिल्ली कैपिटल्स की अगली भिड़ंत गुजरात टाइटंस के साथ होगी।

विज्ञापन
DC vs GT

GT vs DC Dream Team: आईपीएल 2025 के प्वाइंट्स टेबल में टॉप दो पोजीशन पर मौजूद दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस की भिड़ंत अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होगी। दिल्ली ने अब तक 6 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 5 में जीत नसीब हुई है। वहीं, शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात ने 6 मैचों में से 4 में जीत दर्ज की है। दिल्ली ने आखिरी मैच में राजस्थान रॉयल्स को सुपर ओवर में हराया था। बल्लेबाजी में केएल राहुल, अभिषेक पोरेल और करुण नायर अच्छी लय में दिखाई दिए हैं। वहीं, गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क ने अकेले दम पर राजस्थान के खिलाफ पूरी बाजी को पलटकर रख दिया था। कुलदीप यादव दिल्ली के लिए इस सीजन सबसे बड़े ट्रंप कार्ड साबित हुए हैं। आइए आपको बताते हैं इस मुकाबले में कौन से वो ग्यारह खिलाड़ी होंगे, जो आपको मालामाल बनाने का दमखम रखते हैं।

विकेटकीपर के लिए बेस्ट चॉइस यह खिलाड़ी

विकेटकीपर के तौर पर जोस बटलर सबसे अच्छे विकल्प होंगे। जोस का बल्ला इस सीजन जमकर चला है और नंबर तीन की पोजीशन भी उन्हें खूब रास आई है। बटलर 6 मैचों में 157 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 218 रन ठोके हैं। बटलर को ग्रैंड लीग में आप कप्तान भी बना सकते हैं।

चार बल्लेबाज करा सकते हैं बल्ले-बल्ले

केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल और साई सुदर्शन आपकी ड्रीम टीम में हर हाल में होने चाहिए। गिल और सुदर्शन जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं और अपने होम ग्राउंड पर यह दोनों ही बल्लेबाज आपकी फुल मौज करा सकते हैं। वहीं, केएल राहुल ने भी इस सीजन निरंतरता के साथ रन बनाए हैं। राहुल की फॉर्म को देखते हुए आप उन्हें कप्तान या उपकप्तान के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन

अक्षर इकलौते ऑलराउंडर

ऑलराउंडर के तौर पर हमने अपनी ड्रीम टीम में सिर्फ अक्षर पटेल को रखा है। अक्षर चार ओवर का स्पेल तो डालेंगे ही इसके साथ ही वह बल्ले से भी अहम योगदान दे सकते हैं। अक्षर ने लास्ट गेम में 14 गेंदों पर 34 रन की धांसू पारी खेली थी। वहीं, गेंदबाजी में उन्होंने एक विकेट अपने नाम किया था।

5 गेंदबाज रहेंगे असरदार

मिचेल स्टार्क को आप अपनी ड्रीम टीम से बाहर नहीं रख सकते हैं। स्टार्क ने लास्ट गेम में भी कमाल की बॉलिंग की थी। कुलदीप 6 मैचों में 11 विकेट निकाल चुके हैं। राशिद खान, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज को आप अपनी टीम में शामिल करना नहीं भूल सकते हैं। सिराज और कृष्णा ने गुजरात की ओर से लगातार बढ़िया गेंदबाजी की है।

विज्ञापन

GT vs DC Dream Team

विकेटकीपर – जोस बटलर
बल्लेबाज- केएल राहुल (उपकप्तान), करुण नायर, शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन
ऑलराउंडर – अक्षर पटेल
गेंदबाज- कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क, राशिद खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola